भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ का फोड़ा बम, सोलर पर 126 प्रतिशत लगाया टैक्स

भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ का फोड़ा बम, सोलर पर 126 प्रतिशत लगाया टैक्स

Trump tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने भारत से आने वाले सोलर पैनलों पर लगभग 126% तक शुरुआती टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग का कहना है कि भारत सरकार अपने सोलर निर्माताओं को गलत तरीके से सब्सिडी दे रही थी, जिससे वे सस्ते दाम पर सामान बेचकर अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे थे।

इसी तरह इंडोनेशिया से आने वाले सोलर उत्पादों पर 86% से 143% तक और लाओस से आने वाले उत्पादों पर करीब 81% शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *