मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद कानपुर देहात दौरे पर:जिला प्रशासनिक समन्वय समिति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें करेंगे

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद कानपुर देहात दौरे पर:जिला प्रशासनिक समन्वय समिति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें करेंगे

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री और कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का जनपद कानपुर देहात का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। मंत्री 24 फरवरी को रात 10 बजे जनपद पहुंचे। 25 फरवरी को सुबह 9 बजे, प्रभारी मंत्री ‘विचार परिवार’ के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक और चर्चा करेंगे। इसके बाद, सुबह 10:30 बजे विकास भवन सभागार, कानपुर देहात में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति मार्गदर्शिका-2026 की बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जनपदीय कानून व्यवस्था, समस्त विभागों की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी संपन्न होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *