नालंदा में होली पर हुड़दंगियों पर नकेल की तैयारी:21 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई का प्रस्ताव, दूसरे थाने में लगानी होगी हाजिरी

नालंदा में होली पर हुड़दंगियों पर नकेल की तैयारी:21 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई का प्रस्ताव, दूसरे थाने में लगानी होगी हाजिरी

होली पर्व के दौरान जिले में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए नालंदा पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। त्योहार में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों को लगातार चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 21 लोगों के खिलाफ सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव संबंधित थानों की ओर से जिला प्रशासन को भेजा गया है। प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे इस सख्त कदम के तहत, सीसीए की जद में आने वाले इन सभी आरोपितों को पाबंद किया जाएगा। आदेश के मुताबिक, इन लोगों को हर दिन किसी दूसरे (निर्दिष्ट) थाने में जाकर अपनी हाजिरी लगानी होगी। इसके साथ ही, संबंधित थानों की पुलिस को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे इन सभी आरोपितों की गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखें, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो सके।
संभावित उपद्रवियों की सूची जिला प्रशासन को भेजे गए प्रस्ताव में जिन संभावित उपद्रवियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है, उनमें कतरीसराय थाना क्षेत्र के श्रवण कुमार यादव, बेन के सुनील कुमार, सिलाव के विकास कुमार और नालंदा थाना क्षेत्र के रॉकी शामिल हैं। इसी तरह, गिरियक से राजेश कुमार व टुन्नु यादव, बिहार थाने से बल्लो यादव व रामजी यादव तथा लहेरी से मोहित कुमार व खुर्शीद के नाम इस सूची में शामिल है। इसके अलावा, दीपनगर थाना क्षेत्र से राजू सिंह, जिते पासवान, दिनेश पासवान, विकास कुमार और ब्रजेश कुमार पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। वहीं, तेल्हाड़ा के रोहित कुमार, खुदागंज के वीरमणी यादव व बिन्देश्वर चौधरी तथा औंगारी थाना क्षेत्र के सिन्टू कुमार और राजकुमार के खिलाफ भी सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। होली पर्व के दौरान जिले में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए नालंदा पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। त्योहार में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों को लगातार चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 21 लोगों के खिलाफ सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव संबंधित थानों की ओर से जिला प्रशासन को भेजा गया है। प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे इस सख्त कदम के तहत, सीसीए की जद में आने वाले इन सभी आरोपितों को पाबंद किया जाएगा। आदेश के मुताबिक, इन लोगों को हर दिन किसी दूसरे (निर्दिष्ट) थाने में जाकर अपनी हाजिरी लगानी होगी। इसके साथ ही, संबंधित थानों की पुलिस को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे इन सभी आरोपितों की गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखें, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो सके।
संभावित उपद्रवियों की सूची जिला प्रशासन को भेजे गए प्रस्ताव में जिन संभावित उपद्रवियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है, उनमें कतरीसराय थाना क्षेत्र के श्रवण कुमार यादव, बेन के सुनील कुमार, सिलाव के विकास कुमार और नालंदा थाना क्षेत्र के रॉकी शामिल हैं। इसी तरह, गिरियक से राजेश कुमार व टुन्नु यादव, बिहार थाने से बल्लो यादव व रामजी यादव तथा लहेरी से मोहित कुमार व खुर्शीद के नाम इस सूची में शामिल है। इसके अलावा, दीपनगर थाना क्षेत्र से राजू सिंह, जिते पासवान, दिनेश पासवान, विकास कुमार और ब्रजेश कुमार पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। वहीं, तेल्हाड़ा के रोहित कुमार, खुदागंज के वीरमणी यादव व बिन्देश्वर चौधरी तथा औंगारी थाना क्षेत्र के सिन्टू कुमार और राजकुमार के खिलाफ भी सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *