खाना खाने के बाद गया था हिसाब मांगने, पीट-पीटकर मार डाला

खाना खाने के बाद गया था हिसाब मांगने, पीट-पीटकर मार डाला

मथुरा के गांव दामोदरपुर निवासी हरिओम और मनोज दोनों साथ में मेहनत-मजदूरी करते हैं। वह पिछले कुछ समय से कल्ला उर्फ कल्याण निषाद के साथ मजदूरी कर रहे थे। हरिओम के कल्ला पर मजदूरी के रुपये निकल रहे थे। सोमवार रात वह घर से खाना लेकर अपने प्लॉट पर गया था। वहां खाना खाया। तभी उसने कल्ला से अपने रुपये का तकादा किया।

आरोपियों ने फोन कर बुलाया

आरोप है कि कल्ला उसे अपने घर ले गया। वहां लेनदेन की बात को लेकर विवाद होने पर कल्ला ने अपने साथियों के साथ मिल कर बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान हरिओम को लाठी-डंडा, सरिया आदि से पीटा गया। तभी प्लॉट पर पहुंचे युवक मनोज को पता चला कि हरिओम कल्ला के घर गया है तो वह कल्ला के यहां पहुंचा। उसे भी आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही कल्ला अपने परिजनों के साथ घर से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। वहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया तो साथी मनोज की हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया।मृतक हरिओम के भाई मूलचंद्र निवासी दामोदरपुरा ने कल्ला, उसके बेटे सुरेश के अलावा जीतेन्द्र और उमाशंकर निवासीगण दामोदरपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हत्यारोपी के बेटे ने दी थी एक्सीडेंट की सूचना

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात हत्यारोपी के बेटे ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोगों को एक्सीडेंट हो गया है। वह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मौका मुआयना करते हुए घायल युवकों गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय उपचार को भिजवाया। एक की मौत हो गयी, दूसरे की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *