रेवाड़ी नप और धारूहेड़ा नपा चुनाव की तैयारियां शुरू:27 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट, जिला प्रशासन ने रिवाइजिंग अधिकारी किए नियुक्त

रेवाड़ी नप और धारूहेड़ा नपा चुनाव की तैयारियां शुरू:27 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट, जिला प्रशासन ने रिवाइजिंग अधिकारी किए नियुक्त

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका की फाइनल मतदाता सूची 17 मार्च को प्रकाशित होंगी। प्रदेश निर्वाचन आयोग ने फाइनल मतदाता सूच तैयार करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। निर्वाचन आयोग की सक्रियता के बाद जिला प्रशासन ने दावे और आपत्ति सुनने के लिए रिवाइजिंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जिससे रेवाड़ी नप और धारूहेड़ा नपा के चुनाव समय पर होने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। रेवाड़ी में चेयरमैन की सीट एससी महिला के लिए रिर्जव है। जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका में सामान्य के लिए है। रेवाड़ी नगर परिषद में फिलहाल करीब एक लाख 20 हजार मतदाता हैं। 27 मार्च को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में वोटरों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है। हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी हैं याचिकाएं इसी साल जनवरी माह में रेवाड़ी नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण ड्रा से हुआ था। जिसके खिलाफ चार लोगों ने दो याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की थी। जनवरी माह के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों याचिकाओं को दूसरी सुनवाई पर ही खारिज कर दिया था। जिसके साथ चुनाव में देरी की पहली बाधा खत्म हो गई थी। जनवरी माह में ही चेयरमैन की आरक्षण प्रक्रिया पंचकूला में पूरी हुई थी। जिसमें रेवाड़ी एससी महिला और धारूहेड़ा सामान्य के खाते में गया था।
एक माह चलेगी मतदाता सूची की प्रक्रिया रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया एक माह चलेगी। 27 फरवरी को ड्रॉफ्ट रोल तैयार होगा। 28 फरवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और दावे आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेगी। 7 मार्च तक संशोधित प्राधिकारी के पास दावे और आपत्ति दर्ज करवाए जा सकेंगे। 12 मार्च को दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। जिला उपायुक्त के सामने 16 मार्च तक अपील दर्ज करवाई जा सकेगी और 19 मार्च को निपटारा किया जाएगा। 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इन्हें मिली संशोधित प्राधिकारी की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड 1 से 6 तक एसडीएम सुरेश कुमार, वार्ड 7 से 11 तक एसडीएम विजय कुमार यादव, वार्ड 12 से 17 तक एसडीएम मनोज कुमार, वार्ड 18 से 22 HSVP के ईओ दीपक घनग्स, वार्ड 23 से 27 जीएम रोडवेज निरंजन शर्मा और वार्ड 28 से 32 के लिए डीआरओ प्रदीप देशवाल को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया है। धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड 1 से 9 के लिए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी नितिश कुमार सिंगला और वार्ड 10 से 18 के लिए नायब तहसीलदार अजय मलिक को जिम्मेदारी सौंपी हैं।
आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई जिला उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेवाड़ी नगर परिषद ओर धारूहेड़ा नगर पालिका की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने को शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके लिए संशोधित प्राधिकरण एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। करीब एक माह चलने वाले प्रक्रिया के बाद 27 मार्च को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी जाएंगी। आम चुनाव को देखते हुए यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *