बक्सर| मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में डीएम साहिला ने जिला सड़क सुरक्षा समिति, परिवहन विभाग, नीलाम पत्र वाद, मद्य निषेध, खनन, विधि व्यवस्था, भू-विवाद, लोक शिकायत निवारण अधिकार एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सीओ नावानगर से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवादों का निपटारा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी सीओ व थानाध्यक्षों को साप्ताहिक बैठक कर प्राप्त परिवादों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि पोर्टल पर करने तथा संवेदनशील मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र वाद की समीक्षा में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन और वसूली अभियान चलाने को कहा गया। सड़क सुरक्षा के तहत नगर परिषद बक्सर व डुमरांव क्षेत्र में जाम वाले स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम गठित कर नो-व्हीकल जोन से वाहनों को हटाने तथा फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। बक्सर| मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में डीएम साहिला ने जिला सड़क सुरक्षा समिति, परिवहन विभाग, नीलाम पत्र वाद, मद्य निषेध, खनन, विधि व्यवस्था, भू-विवाद, लोक शिकायत निवारण अधिकार एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सीओ नावानगर से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवादों का निपटारा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी सीओ व थानाध्यक्षों को साप्ताहिक बैठक कर प्राप्त परिवादों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि पोर्टल पर करने तथा संवेदनशील मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र वाद की समीक्षा में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन और वसूली अभियान चलाने को कहा गया। सड़क सुरक्षा के तहत नगर परिषद बक्सर व डुमरांव क्षेत्र में जाम वाले स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम गठित कर नो-व्हीकल जोन से वाहनों को हटाने तथा फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया।


