भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच चलेगी मेट्रो:कल ट्रायल रन, आम लोग नहीं कर पाएंगे गुरुवार को सफर; 27 से सेवा होगी सामान्य

भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच चलेगी मेट्रो:कल ट्रायल रन, आम लोग नहीं कर पाएंगे गुरुवार को सफर; 27 से सेवा होगी सामान्य

पटना मेट्रो अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जाएगी। कल पटना मेट्रो का ट्रायल रन है। इस कारण कल पटनावासी पटना मेट्रो से यात्रा नहीं कर पाएंगे। इस बात की जानकारी पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की तरफ से दी गई है। नए सेक्शन को यात्रियों के लिए खोलने से पहले यह ट्रायल रन जरूरी है। इसमें ट्रेन की गति, आपातकालीन ब्रेक सिस्टम और स्टेशनों के बीच तालमेल का परीक्षण किया जाएगा। 27 फरवरी को पहले की तरह सामान्य होगी मेट्रो सेवा पटना मेट्रो ने जानकारी देते हुए कहा कि पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा यात्रियों को सूचित किया जाता है कि भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी स्टेशन सेक्शन के आगामी उद्घाटन की तैयारी के लिए 26 फरवरी को मेट्रो ट्रेन का महत्वपूर्ण ट्रायल रन किया जाएगा। इस कारण, 26 फरवरी को मेट्रो की राजस्व सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। मेट्रो सेवाएं 27 फरवरी से पहले की तरह सामान्य समय पर पुनः शुरू हो जाएंगी। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी से हरी झंडी मिलने पर 2 स्टेशन पर दौड़ेगी मलाही पकड़ी और खेमनीचक मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने से पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की (CMRS) अंतिम जांच प्रस्तावित है। सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने के बाद, मार्च के पहले सप्ताह में इन दोनों स्टेशनों से मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है। इस दौरान टीम मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशन के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। पटना मेट्रो अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जाएगी। कल पटना मेट्रो का ट्रायल रन है। इस कारण कल पटनावासी पटना मेट्रो से यात्रा नहीं कर पाएंगे। इस बात की जानकारी पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की तरफ से दी गई है। नए सेक्शन को यात्रियों के लिए खोलने से पहले यह ट्रायल रन जरूरी है। इसमें ट्रेन की गति, आपातकालीन ब्रेक सिस्टम और स्टेशनों के बीच तालमेल का परीक्षण किया जाएगा। 27 फरवरी को पहले की तरह सामान्य होगी मेट्रो सेवा पटना मेट्रो ने जानकारी देते हुए कहा कि पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा यात्रियों को सूचित किया जाता है कि भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी स्टेशन सेक्शन के आगामी उद्घाटन की तैयारी के लिए 26 फरवरी को मेट्रो ट्रेन का महत्वपूर्ण ट्रायल रन किया जाएगा। इस कारण, 26 फरवरी को मेट्रो की राजस्व सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। मेट्रो सेवाएं 27 फरवरी से पहले की तरह सामान्य समय पर पुनः शुरू हो जाएंगी। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी से हरी झंडी मिलने पर 2 स्टेशन पर दौड़ेगी मलाही पकड़ी और खेमनीचक मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने से पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की (CMRS) अंतिम जांच प्रस्तावित है। सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने के बाद, मार्च के पहले सप्ताह में इन दोनों स्टेशनों से मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है। इस दौरान टीम मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशन के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *