बिहार पुलिस सप्ताह पर पारितोषिक वितरण:सीएम ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मान दिया

बिहार पुलिस सप्ताह पर पारितोषिक वितरण:सीएम ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मान दिया

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के मौके पर मंगलवार को मिथिलेश स्टेडियम में सामूहिक परेड सह वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल, विशेष सशस्त्र पुलिस (गोरखा वाहिनी), दंगा निरोधी वाहिनी, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल समेत 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार एवं स्व. बिश्वा उरांव की धर्मपत्नी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को कर्तव्य निर्वहन एवं वीरता के लिए रोहतास के मो. अख्तर अंसारी एवं ओमप्रकाश पांडेय, बेगूसराय के अमित कुमार एवं आनंद माधव मिश्रा, बगहा की लक्ष्मी खत्री, पूर्वी चंपारण के सुनील प्रसाद, उतीम गद्दी व रविन्द्र कुमार, मधुबनी के राजू कामत, दरभंगा के डॉ. इकबाल हसन, धीरज कुमार यादव, अमन यादव को नागरिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट थाना के लिए दरभंगा नगर थाना को दिया गया प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। समारोह में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वरीय अधिकारी दीपक कुमार, अरविंद कुमार चौधरी, कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे। बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के मौके पर मंगलवार को मिथिलेश स्टेडियम में सामूहिक परेड सह वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल, विशेष सशस्त्र पुलिस (गोरखा वाहिनी), दंगा निरोधी वाहिनी, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल समेत 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार एवं स्व. बिश्वा उरांव की धर्मपत्नी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को कर्तव्य निर्वहन एवं वीरता के लिए रोहतास के मो. अख्तर अंसारी एवं ओमप्रकाश पांडेय, बेगूसराय के अमित कुमार एवं आनंद माधव मिश्रा, बगहा की लक्ष्मी खत्री, पूर्वी चंपारण के सुनील प्रसाद, उतीम गद्दी व रविन्द्र कुमार, मधुबनी के राजू कामत, दरभंगा के डॉ. इकबाल हसन, धीरज कुमार यादव, अमन यादव को नागरिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट थाना के लिए दरभंगा नगर थाना को दिया गया प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। समारोह में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वरीय अधिकारी दीपक कुमार, अरविंद कुमार चौधरी, कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *