क्राइम रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर गरहां ओपी से करीब 800 मीटर पूरब पटियासा गांव में छह दिन पूर्व ट्रक व तीन पिकअप से जब्त 4800 लीटर विदेशी शराब मामले में नामजद आरोपित नंद लाल राय मंगलवार को अपनी मां गायत्री देवी के साथ सिटी एसपी कार्यालय पहुंच गया। हालांकि, गेटमैन ने उसे सिटी एसपी से मिलने की अनुमति नहीं दी। बाद में उसकी मां ने सिटी एसपी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यालय परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत में नंद लाल राय ने सवाल उठाया कि शराब जब्ती के इस बड़े मामले में मुख्य सप्लायर का नाम अब तक सामने क्यों नहीं आया। उसने कहा कि मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर छापेमारी हुई थी, फिर थाना से महज 800 मीटर दूरी पर ट्रक से शराब उतारी जा रही थी तो पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी ? नंद लाल राय ने बताया कि उसे और उसके दोनों भाइयों को केस में नामजद किया गया है। क्राइम रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर गरहां ओपी से करीब 800 मीटर पूरब पटियासा गांव में छह दिन पूर्व ट्रक व तीन पिकअप से जब्त 4800 लीटर विदेशी शराब मामले में नामजद आरोपित नंद लाल राय मंगलवार को अपनी मां गायत्री देवी के साथ सिटी एसपी कार्यालय पहुंच गया। हालांकि, गेटमैन ने उसे सिटी एसपी से मिलने की अनुमति नहीं दी। बाद में उसकी मां ने सिटी एसपी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यालय परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत में नंद लाल राय ने सवाल उठाया कि शराब जब्ती के इस बड़े मामले में मुख्य सप्लायर का नाम अब तक सामने क्यों नहीं आया। उसने कहा कि मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर छापेमारी हुई थी, फिर थाना से महज 800 मीटर दूरी पर ट्रक से शराब उतारी जा रही थी तो पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी ? नंद लाल राय ने बताया कि उसे और उसके दोनों भाइयों को केस में नामजद किया गया है।


