भिंड। त्योहार से पहले मिलावट रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गोरमी में दूध डेयरियों पर छापा मारा। एफएसओ रीना बंसल के नेतृत्व में मनोज गुर्जर की डेयरी पर रिफाइंड ऑयल मिलाकर मावा बनाते मिलने पर सैंपल लिए गए और बिना लाइसेंस संचालन पर डेयरी सील की गई। अन्य डेयरियों से भी मावा, घी व दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए।


