विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे। रायपुर में 200 बिस्तर वाले अस्पताल, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी में जिला अस्पताल और 15 नए थाने खोले जाएंगे। ई-वाहनों (EV) में सब्सिडी दी जाएगी। नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी स्थापित होगी और कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलाव बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू की जाएगी और अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाई जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 22 हजार करोड़ की राशि मिली है। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान है। वनों के संरक्षण के लिए 930 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 1 हजार पदों पर भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 प्रमुख मिशन पर काम करेगी। इनमें मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कृष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन और मुख्यमंत्री स्टार्टअप और निपुण मिशन शामिल हैं। हर मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह स्वाथ्यगत कारणों से राज्य से बाहर हैं। डॉ रमन सिंह की अनुपस्थिति में धर्मजीत सिंह सभापति के तौर पर आसंदी में रहे। डॉ रमन सिंह सर्वाइकल की दिक्कत से जूझ रहे हैं। इसके चलते कोयंबटूर में भर्ती में किए गए। आज उनकी सर्जरी होगी। धरमलाल कौशिक कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष होंगे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को क्या मिला ? छत्तीसगढ़ बजट 2026-27, बड़ी घोषणाएं- बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 01.महाराजा चौक पर बनेगा फ्लाईओवर: दुर्ग में कॉमर्शियल-कॉम्प्लेक्स और CSVTU को भी मिला बजट, मोहन नगर थाने की नई बिल्डिंग बनेगी, CGIT की होगी स्थापना 02.अबूझमाड़-जगरगुंडा में बनेगी एजुकेशन सिटी:बजट में 500 मोबाइल टावर, बस्तर के लिए सड़क-रोजगार-खेल और सुरक्षा पर बड़ा फोकस, बस्तर-फाइटर्स के लिए 1500 नए पोस्ट 03. संकल्प बजट को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक: कांग्रेस बोली- जनता को गुमराह करने वाला, जानिए रायगढ़ को बजट में क्या कुछ मिला ? 04.छत्तीसगढ़ के पहले कैंसर यूनिट को मिला सेटअप:बिलासपुर में 115 करोड़ से बन रहा अस्पताल, तीन दिशाओं वाले फ्लाईओवर से दूर होगी ट्रैफिक समस्या 05.छत्तीसगढ़ बजट 2026…भाजपा ने कहा-विकास का बजट,कांग्रेस ने बताया निराशाजनक: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले-ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी


