जयपुर| क्रेडाई वुमेंस विंग निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा के लिए निशुल्क सवैतनिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। श्रमिकों के बच्चों की निशुल्क शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी काम कर रहे है। वुमेंस विंग की अध्यक्ष अल्पना शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को हुनर प्रदर्शित करने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनना है। वुमेंस विंग महिलाओं को ऐसा प्लेटफॉर्म दे रही है, जहां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। मोरेपेन को फार्मा कंपनी से 825 करोड़ का ऑर्डर नई दिल्ली| मोरेपेन लेबोरेटरीज लिमिटेड को वैश्विक फार्मा कंपनी से लगभग 825 करोड़ का बहुवर्षीय कॉन्ट्रैक्ट डवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन ऑर्डर मिला है। इसके तहत अगले 5 महीने में सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी के एमडी सुशील सूरी ने कहा कि यह ऑर्डर हमारे मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण है। कंपनी ऐसे मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म से साझेदारी कर रही हैं, जो लंबे समय तक सप्लाई दे सके। गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी पूर्व रिडम्पशन 15 अप्रैल से मुंबई | रिजर्व बैंक ने अप्रैल में 5 सोवरेन गोल्ड बॉन्ड ट्रेंच के लिए मैच्योरिटी से पहले रिडम्पशन का शेड्यूल घोषित किया है।


