सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा गोला रोड निवासी अरुण भगत को बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहु ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनका मनोनयन होते ही समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। समर्थकों ने नये जिलाध्यक्ष अरुण भगत को फुल मालाओं से लाद दिया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मौक़े पर वार्ड पार्षद सुनील साव, दीपक बाबू सहित जुगल बाबा, मिर्ची सेठ, राजीव कुमार, अजय कुमार, नेपाली साव आदि ने कहा कि इनके मनोनयन से समाज मजबूत होगा और प्रगति भी करेगा। नए जिलाध्यक्ष अरुण भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वे अपने समाज को एकजुट रखकर समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। बताते चले कि एक पखवारा पहले जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में भारी हंगामा होने के कारण प्रेक्षकों ने जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को स्थगित कर दिया था। अब अरुण भगत का जिलाध्यक्ष के पद पर सीधे मनोनयन कर दिया गया है। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा गोला रोड निवासी अरुण भगत को बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहु ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनका मनोनयन होते ही समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। समर्थकों ने नये जिलाध्यक्ष अरुण भगत को फुल मालाओं से लाद दिया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मौक़े पर वार्ड पार्षद सुनील साव, दीपक बाबू सहित जुगल बाबा, मिर्ची सेठ, राजीव कुमार, अजय कुमार, नेपाली साव आदि ने कहा कि इनके मनोनयन से समाज मजबूत होगा और प्रगति भी करेगा। नए जिलाध्यक्ष अरुण भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वे अपने समाज को एकजुट रखकर समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। बताते चले कि एक पखवारा पहले जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में भारी हंगामा होने के कारण प्रेक्षकों ने जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को स्थगित कर दिया था। अब अरुण भगत का जिलाध्यक्ष के पद पर सीधे मनोनयन कर दिया गया है।


