बागपत में बर्तन विक्रेता हत्याकांड में 2 गिरफ्तार:शराब पीने के बाद विवाद में ईंट से पीटकर की थी हत्या

बागपत में बर्तन विक्रेता हत्याकांड में 2 गिरफ्तार:शराब पीने के बाद विवाद में ईंट से पीटकर की थी हत्या

बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव में हुए बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में बर्तन विक्रेता की ईंट से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। यह खुलासा घटना के एक सप्ताह बाद हुआ है। मृतक बर्तन विक्रेता का नाम शमशाद था, जो मूल रूप से संभल का रहने वाला था। वह बागपत में बर्तन बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शमशाद का शव सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि 16 फरवरी को शमशाद बर्तन बेचने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान उसकी दोनों आरोपियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शमशाद पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बड़ौत कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने इस मामले में मोहित और चमन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गांगनौली, थाना दोघट, जनपद बागपत के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक और एक ईंट बरामद की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *