Video: ब्राह्मणवादी विवाद के बाद सदन में रणवीर सेना’, संदीप सौरव के बयान पर बिहार में बवाल

Video: ब्राह्मणवादी विवाद के बाद सदन में रणवीर सेना’, संदीप सौरव के बयान पर बिहार में बवाल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यूजीसी (UGC) गाइडलाइन लागू करने की मांग पर शुरू हुआ विवाद अब सड़क पर पहुंच गया है। भाकपा माले विधायक संदीप सौरव के द्वारा सदन में विरोधियों को “ब्राह्मणवादी” कहे जाने पर तीखी नोकझोंक हुई थी। इस नोक झोंक के बाद भाकपा माले विधायक संदीप सौरव का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर बड़ी तेज से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाकपा माले विधायक संदीप सौरव कह रहे हैं कि पूरा रणवीर सेना सदन में बैठा है। भाकपा माले विधायक संदीप सौरव ये बात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। उनके इस बयान के बाद बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है।

सदन में रणवीर सेना के लोग

संदीप सौरव वायरल हो रहे वीडियो में बिहार विधानमंडल में सत्ता पक्ष के सदस्यों रणवीर सेना से जोड़ते नजर आ रहे हैं। वायरलवीडियो में वो कह रहे हैं कि रणवीर सेना उठकर पूरा सदन में बैठा हुआ है। वे आगे बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी के शादी से श्राद्ध तक के भाषण पर भी तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। वे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के विधानसभा में दिए बयान का भी उल्लेख करते दिख रहे हैं।

कौन हैं संदीप सौरव

संदीप सौरव भाकपा (माले) के विधायक हैं। वे छात्र राजनीति से निकलकर मुख्यधारा की राजनीति से जुड़े हैं। वे जेएनयू छात्रसंघ से भी जुड़े रहे हैं। उनकी पहचान वामपंथी छात्र आंदोलन को लेकर है। बिहार विधानसभा में यूजीसी (UGC) गाइडलाइन लागू करने की मांग के दौरान उनकी ओर से विरोधियों को “ब्राह्मणवादी” कहे जाने पर काफी हंगामा हुआ था। इसको लेकर सदन में तीखी नोकझोंक भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *