यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 की डेट जारी:29 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा, प्रयागराज और लखनऊ में सेंटर

यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 की डेट जारी:29 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा, प्रयागराज और लखनऊ में सेंटर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मंगलवार शाम को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 29 मार्च 2026 से शुरू होकर 01 अप्रैल 2026 तक चलेगी। ​दो जनपदों में होगी परीक्षा ​प्रदेश की इस सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा परीक्षा का आयोजन केवल दो जनपदों— प्रयागराज और लखनऊ में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम सत्र सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम ​परीक्षा की शुरुआत 29 मार्च (रविवार) को अनिवार्य विषयों से होगी। जिसमें पहली पाली में ‘सामान्य हिन्दी’ और दूसरी पाली में ‘निबन्ध’ का प्रश्न-पत्र होगा। इसके बाद लगातार तीन दिनों तक सामान्य अध्ययन (GS) के छह प्रश्न-पत्रों की परीक्षा होगी। ​आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।मुख्य परीक्षा के लिए अब लगभग एक महीने का ही समय शेष है। यूपीपीएससी ने 1 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। जिसमें 11727 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित हुए हैं। कुल पदों की संख्या 920 (814 PCS और 106 ACF/RFO) है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *