हिसार जिले उकलाना में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत दर्ज केस में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील कुमार निवासी खानक (भिवानी) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि थाना उकलाना एरिया के एक गांव की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आरोपी द्वारा होटल में बहला फुसलाकार दुष्कर्म होने की शिकायत दी थी। शिकायत में लड़की की उम्र 16 साल बताई गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत 22 फरवरी को दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थीं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना तोशाम में POCSO एक्ट के तहत एक और केस दर्ज मिला है। कोर्ट से पुलिस रिमांड मिला पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया। रिमांड के दौरान पुलिस घटना में इस्तेमाल बाइक की बरामदगी व अन्य की जानकारी के लिए पूछताछ करेगी। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की गहन जांच जारी है।


