Video: होलाष्टक के साथ मंदिरों में फाग गायन की धूम

Video: होलाष्टक के साथ मंदिरों में फाग गायन की धूम

जैसलमेर में होलाष्टक के साथ शुरू हुए फागोत्सव ने अब जोर पकड़ लिया है। पूरे शहर में होली के रंग घुलने लगे हैं और मंदिरों में फाग गीतों की गूंज माहौल को भक्तिमय बनाने लगी हैं। होली के आगाज के साथ ही सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में विशेष फागोत्सव का आयोजन हो रहा है। मंदिर में श्रद्धालुओं और फाग रसिकों ने भजन-कीर्तन से वातावरण को होलीमय कर दिया। सभी ने भगवान के साथ होली खेलने की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *