शेखपुरा में पोक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश कुमार अविनाश ने मंगलवार को एक नाबालिग बालिका के यौन शोषण मामले में ट्यूटर गौतम केसरी को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश ने दोषी को सजा सुनाने के लिए 25 फरवरी की तारीख तय की है। गौतम केसरी नगर क्षेत्र के महारानी स्थान निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र है। उस पर आरोप था कि वह ट्यूशन पढ़ाने के दौरान बालिकाओं के साथ अनैतिक यौन हरकतें करता था। यह मामला तब सामने आया जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी हरकतें कैद हो गईं। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में सात गवाह पेश किए
नाबालिग बालिका के माता-पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतम केसरी को गिरफ्तार किया और जांच पूरी कर उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। घटना 4 नवंबर 2022 को हुई थी और आरोपी तब से जेल में बंद है। पोक्सो मामलों की विशेष लोक अभियोजक नैला बेगम ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में सात गवाह पेश किए। इनमें पुलिस अधिकारी, चिकित्सक और बालिकाओं के परिजन शामिल थे। लंबी सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाया। दोषी करार दिए जाने के बाद गौतम केसरी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए उसे बुधवार, 25 फरवरी को पुनः न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया गया है। शेखपुरा में पोक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश कुमार अविनाश ने मंगलवार को एक नाबालिग बालिका के यौन शोषण मामले में ट्यूटर गौतम केसरी को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश ने दोषी को सजा सुनाने के लिए 25 फरवरी की तारीख तय की है। गौतम केसरी नगर क्षेत्र के महारानी स्थान निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र है। उस पर आरोप था कि वह ट्यूशन पढ़ाने के दौरान बालिकाओं के साथ अनैतिक यौन हरकतें करता था। यह मामला तब सामने आया जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी हरकतें कैद हो गईं। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में सात गवाह पेश किए
नाबालिग बालिका के माता-पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतम केसरी को गिरफ्तार किया और जांच पूरी कर उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। घटना 4 नवंबर 2022 को हुई थी और आरोपी तब से जेल में बंद है। पोक्सो मामलों की विशेष लोक अभियोजक नैला बेगम ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में सात गवाह पेश किए। इनमें पुलिस अधिकारी, चिकित्सक और बालिकाओं के परिजन शामिल थे। लंबी सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाया। दोषी करार दिए जाने के बाद गौतम केसरी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए उसे बुधवार, 25 फरवरी को पुनः न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया गया है।


