ईरान में जंग के डर से एक भारतीय छात्र थर्रा उठा है। उसने वीडियो के माध्यम से भारत सरकार और भारतीय दूतावास से बड़ी अपील भी कर दी है। ईरान के हालात पर भारतीय स्टूडेंट मुसैद ने एक वीडियो जारी किया है।
मुसैद ने वीडियो में कहा- ईरान में अंदर से हालात ठीक हैं, लेकिन बाहर से हालात बहुत खराब हैं। वे कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में जंग होगी और बहुत कुछ गलत होगा। लेकिन हमारे कुछ एग्जाम शेड्यूल हैं।
हालात ठीक होने तक घर जाने की बात
छात्र ने वीडियो में कहा- हम रिक्वेस्ट करते हैं कि इंडियन एम्बेसी हमारी यूनिवर्सिटी और ईरान मिनिस्ट्री से बात करके उन्हें पोस्टपोन कर दे ताकि हालात ठीक होने तक हम भी घर जा सकें। हमने अपनी यूनिवर्सिटी से बात की, लेकिन उन्होंने कहा कि यह फैसला सिर्फ उनका नहीं बल्कि ईरान मिनिस्ट्री का है।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। 26 फरवरी को जिनेवा में इसको लेकर तीसरे दौर की बातचीत होगी, जिसे कई लोग आखिरी मौका मान रहे हैं।
अगर डील नहीं हुई तो अमेरिका लिमिटेड स्ट्राइक या बड़ा हमला कर सकता है। ट्रंप ने 10-15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, अब 48 घंटे जैसी डेडलाइन की खबरें हैं।


