वाराणसी में बीच गंगा में नाव में लगी आग:इंजन में तेल डालते ही लगी आग, बड़ा हादसा टला

वाराणसी में बीच गंगा में नाव में लगी आग:इंजन में तेल डालते ही लगी आग, बड़ा हादसा टला

वाराणसी के पांडेय घाट के सामने गंगा नदी के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाव संचालन के दौरान एक नाव में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि नाव में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के मुताबिक, नाव संचालन के दौरान बीच गंगा में ही नाव का तेल खत्म हो गया, जिससे वह रुक गई। इसके बाद नाविक ने तुरंत इंजन में डीजल डाला। इंजन पहले से गर्म होने के कारण उसमें आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग पर काबू पाया
आग लगते ही आसपास मौजूद अन्य नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कोई बड़ा नुकसान नहीं
पुलिस का कहना है कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद नाव संचालन में सुरक्षा मानकों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *