पूर्णिया में महिला की पिटाई का आरोप:पीड़िता बोली- रंगदारी नहीं देने पर पीटा, कैश-गहने लूट कर ले गए बदमाश

पूर्णिया में महिला की पिटाई का आरोप:पीड़िता बोली- रंगदारी नहीं देने पर पीटा, कैश-गहने लूट कर ले गए बदमाश

पूर्णिया में आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे अर्धनग्न कर अपमानित किया गया और कैश-गहने लूट लिए गए। समूची घटना को लेकर पीड़िता ने एसपी स्वीटी सहरावत को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला सदर थाना क्षेत्र के दमका नहर टोला से जुड़ा है। पीड़िता साजरा खातून ने बताया कि उनका परिवार सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहता है। वे लोग बेहद गरीब हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। दो साल पहले तक परिवार चाय की छोटी दुकान चलाता था, लेकिन स्थानीय दबंग और नशा कारोबारी उनसे वहां रहने और दुकान लगाने के बदले रंगदारी मांगते थे। महिला का आरोप है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर पहले भी उनके परिवार पर हमला हुआ था। उस दौरान एक सदस्य को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए। बीते 23 फरवरी की रात फुन्नू, बेचू, सरवर और मिन्टू समेत कई लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। स्मैक और चरस के धंधे का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाल पकड़कर घसीटा, आंगन में ले जाकर लोहे की रॉड से पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पति और बेटे को भी लाठी और लोहे की रॉड से पीटा गया। हमलावरों ने घर में रखे बक्से को तोड़कर करीब 35 हजार रुपए कैश और लगभग 25 हजार रुपए के चांदी के गहने लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि थाना पुलिस उनसे मिली हुई है और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार पीड़िता का कहना है कि जब वे स्थानीय सदर थाने में शिकायत लेकर पहुंचीं तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने सीधे एसपी से न्याय की गुहार लगाई। बदमाशों ने परिवार को धमकी दी है कि पिछली बार पैर में गोली लगी थी, अगली बार सीने में मारेंगे। हादसे के बाद से पूरा परिवार सहमा है। पीड़ितों ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्णिया में आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे अर्धनग्न कर अपमानित किया गया और कैश-गहने लूट लिए गए। समूची घटना को लेकर पीड़िता ने एसपी स्वीटी सहरावत को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला सदर थाना क्षेत्र के दमका नहर टोला से जुड़ा है। पीड़िता साजरा खातून ने बताया कि उनका परिवार सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहता है। वे लोग बेहद गरीब हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। दो साल पहले तक परिवार चाय की छोटी दुकान चलाता था, लेकिन स्थानीय दबंग और नशा कारोबारी उनसे वहां रहने और दुकान लगाने के बदले रंगदारी मांगते थे। महिला का आरोप है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर पहले भी उनके परिवार पर हमला हुआ था। उस दौरान एक सदस्य को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए। बीते 23 फरवरी की रात फुन्नू, बेचू, सरवर और मिन्टू समेत कई लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। स्मैक और चरस के धंधे का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाल पकड़कर घसीटा, आंगन में ले जाकर लोहे की रॉड से पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पति और बेटे को भी लाठी और लोहे की रॉड से पीटा गया। हमलावरों ने घर में रखे बक्से को तोड़कर करीब 35 हजार रुपए कैश और लगभग 25 हजार रुपए के चांदी के गहने लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि थाना पुलिस उनसे मिली हुई है और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार पीड़िता का कहना है कि जब वे स्थानीय सदर थाने में शिकायत लेकर पहुंचीं तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने सीधे एसपी से न्याय की गुहार लगाई। बदमाशों ने परिवार को धमकी दी है कि पिछली बार पैर में गोली लगी थी, अगली बार सीने में मारेंगे। हादसे के बाद से पूरा परिवार सहमा है। पीड़ितों ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *