सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सोमवार देर रात भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी तिजोरी उठा ली और उसे करीब 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में ले जाकर तोड़ दिया। इस वारदात में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी चोरी होने की बात कही जा रही है। लगातार इस तरह की हो रही घटनाओं को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी चौक स्थित मां ज्वेलर्स नामक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक चंदन कुमार स्वर्णकार ने बताया कि रात में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखी भारी तिजोरी उठाकर ले गए। खेत में मिली खाली तिजोरी अंदर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए
चोर तिजोरी को पास के खेत में ले जाकर तोड़कर उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक को घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई जब वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। अंदर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। आसपास खोजबीन करने पर दुकान से लगभग 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में टूटी हुई तिजोरी पड़ी मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्किल इंस्पेक्टर संजय यादव ने पीड़ित दुकानदार और आसपास के लोगों से पूछताछ की और जल्द मामले का उद्भेदन होने की बात। कही। वहीं, इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सोमवार देर रात भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी तिजोरी उठा ली और उसे करीब 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में ले जाकर तोड़ दिया। इस वारदात में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी चोरी होने की बात कही जा रही है। लगातार इस तरह की हो रही घटनाओं को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी चौक स्थित मां ज्वेलर्स नामक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक चंदन कुमार स्वर्णकार ने बताया कि रात में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखी भारी तिजोरी उठाकर ले गए। खेत में मिली खाली तिजोरी अंदर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए
चोर तिजोरी को पास के खेत में ले जाकर तोड़कर उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक को घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई जब वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। अंदर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। आसपास खोजबीन करने पर दुकान से लगभग 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में टूटी हुई तिजोरी पड़ी मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्किल इंस्पेक्टर संजय यादव ने पीड़ित दुकानदार और आसपास के लोगों से पूछताछ की और जल्द मामले का उद्भेदन होने की बात। कही। वहीं, इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


