‘उनके साथ काम करना मेरे लिए…’, संजय लीला भंसाली के बर्थडे पर एक्ट्रेस संदीपा धर लिखा इमोशनल पोस्ट

‘उनके साथ काम करना मेरे लिए…’, संजय लीला भंसाली के बर्थडे पर एक्ट्रेस संदीपा धर लिखा इमोशनल पोस्ट

Sandeepa Dhar Pens Birthday Note: बॉलीवुड एक्ट्रेस संदीपा धर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर एक इमोशनल मेसेज शेयर करते हुए अपने करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक के लिए आभार व्यक्त किया है।

संदीपा धर ने संजय लीला भंसाली के लिए लिखा बर्थडे पोस्ट (Sandeepa Dhar Wrote Birthday Note for Sanjay Leela Bhansali)

हाल ही में संदीपा धर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के अपने किरदार के लिए खूब तारीफें बटोर रहीं हैं। संदीपा धर ने अपने फ़िल्मी सफर को याद करते हुए कहा कि फिल्म में उनके किरदार (नैना) के जरिये उन्हें बहुत प्यार और एक अलग पहचान मिल रही है।

आगे संदीपा ने यह भी बताया कि वो भंसाली प्रोडक्शंस की आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें ‘नैना’ के लिए चुना और उन पर विश्वास जताया। इसके लिए वो खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं। अपने नोट में संदीपा ने लिखा, “उस शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिनके बैनर ने मुझे मेरे करियर के सबसे अर्थपूर्ण अनुभवों में से एक दिया… हैप्पी बर्थडे, सर।”

Sandeepa Dhar birthday post for sanjay leela bhansali
एक्ट्रेस संदीपा धर ने संजय लीला भंसाली को किया बर्थडे विश। (फोटो सोर्स: iamsandeepadhar/instagram)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए मिला प्यार ऐसा था, जिसके लिए वह “बिलकुल तैयार नहीं थीं,” और यही बात इस सफर को और भी खास बना गई।

अपने मेसेज के अंत में संदीपा धर ने सकारात्मक और उम्मीद भरे अंदाज में भविष्य में संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताते हुए लिखा है, “उम्मीद है कि आगे हम साथ मिलकर कुछ नया और खूबसूरत करेंगे।”

आज जब संजय लीला भंसाली अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो संदीपा धर का ये संदेश उनके मार्गदर्शन और सोच के उस गहरे प्रभाव को दर्शाता है, जो न केवल पर्दे पर बल्कि कलाकारों के दिलों में भी अपनी छाप छोड़ता है।

‘दो दीवाने सहर में’ के बारे में (Story of Do Deewane Sehar Mein)

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस में बनी और रवि उदयकर के निर्देशन में बनी ‘दो दीवाने सहर में’ फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा इसमें संदीपा धर, इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा मिश्रा, जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। बता दें कि फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में लग चुकी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की अच्छा है। फिल्म की कहानी काफी यूनीक है, जिसमें दो मिलेनियल जो ‘Self-Acceptance’ से स्ट्रगल कर रहे हैं, और एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। कैसे दोनों अपनी खुद की परसनैलिटी को स्वीकारते हैं खुद को स्वीकारते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं, फिल्म में यही दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *