भागलपुर में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई:गुस्साए लोगों ने कहा- 3 दिन से कर रहा था रेकी, आज बच्ची का हाथ पकड़ा

भागलपुर में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई:गुस्साए लोगों ने कहा- 3 दिन से कर रहा था रेकी, आज बच्ची का हाथ पकड़ा

भागलपुर में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय महेश ने बताया कि थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित संजय नाम के व्यक्ति के घर के आसपास पिछले तीन दिनों से एक युवक संदिग्ध रूप से मंडरा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह घर की रेकी कर रहा था। आज जब घर के अंदर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, तब युवक ने एक बच्ची का हाथ पकड़कर उसे ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। बच्चे के परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मोजाहिदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दानिश बताया है। वह भागलपुर के मुगलपुरा इलाके का रहने वाला है। दोनों पक्ष के बीच हुआ समझौता स्थानीय का कहना है कि युवक पिछले तीन दिनों से संजय के घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था। लोगों को पहले से उस पर शक था। आज बच्ची का हाथ पकड़ने की घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने उसे पकड़कर धुनाई कर दी। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को लिखित शिकायत देने को कहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि अफवाह के चलते लोग उग्र हुए थे। बच्चा चोरी का आरोप लगा रहे थे। युवक मानसिक तौर पर कमजोर था। पीड़ित के तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है। मामले में FIR नहीं की गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। भागलपुर में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय महेश ने बताया कि थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित संजय नाम के व्यक्ति के घर के आसपास पिछले तीन दिनों से एक युवक संदिग्ध रूप से मंडरा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह घर की रेकी कर रहा था। आज जब घर के अंदर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, तब युवक ने एक बच्ची का हाथ पकड़कर उसे ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। बच्चे के परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मोजाहिदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दानिश बताया है। वह भागलपुर के मुगलपुरा इलाके का रहने वाला है। दोनों पक्ष के बीच हुआ समझौता स्थानीय का कहना है कि युवक पिछले तीन दिनों से संजय के घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था। लोगों को पहले से उस पर शक था। आज बच्ची का हाथ पकड़ने की घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने उसे पकड़कर धुनाई कर दी। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को लिखित शिकायत देने को कहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि अफवाह के चलते लोग उग्र हुए थे। बच्चा चोरी का आरोप लगा रहे थे। युवक मानसिक तौर पर कमजोर था। पीड़ित के तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है। मामले में FIR नहीं की गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *