पूर्व विधायक सह धनबाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह मंगलवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) पहुंचे। उन्होंने मतदान के दिन हुई मारपीट की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले अधीक्षक डॉ. डी.के. गैंडोरिया से मुलाकात कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र के दास बस्ती में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में ऋत्विक दास और शशि शेखर नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आपातकालीन विभाग में भर्ती घायलों से बातचीत की घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सर्जिकल आईसीयू और आपातकालीन विभाग में भर्ती घायलों से बातचीत की, उनसे घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से कहा कि मतदान जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मारपीट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पूर्व विधायक सह धनबाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह मंगलवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) पहुंचे। उन्होंने मतदान के दिन हुई मारपीट की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले अधीक्षक डॉ. डी.के. गैंडोरिया से मुलाकात कर घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र के दास बस्ती में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में ऋत्विक दास और शशि शेखर नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आपातकालीन विभाग में भर्ती घायलों से बातचीत की घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सर्जिकल आईसीयू और आपातकालीन विभाग में भर्ती घायलों से बातचीत की, उनसे घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से कहा कि मतदान जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मारपीट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


