अयोध्या पहुंची अपर्णा यादव का दौरा:आंगनबाड़ी में अन्नप्राशन, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं– ‘घटिया मानसिकता’

अयोध्या पहुंची अपर्णा यादव का दौरा:आंगनबाड़ी में अन्नप्राशन, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं– ‘घटिया मानसिकता’

अयोध्या में अपर्णा यादव का दौरा: आंगनबाड़ी में अन्नप्राशन, कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलीं– ‘घटिया मानसिकता’ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचीं। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और महिला एवं बाल विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में भी वह शामिल हुईं। अपर्णा यादव ने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार, टीकाकरण व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम पायदान तक पहुंचनी चाहिएं और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में है। कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन की कड़ी निंदा की। इसे “घटिया मानसिकता” बताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने संबंधित लोगों से सार्वजनिक माफी की मांग की। अपर्णा यादव ने कहा कि एआई समिट में भारत ने वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर देश का मान बढ़ाया है। ऐसे समय में नकारात्मक राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे को लेकर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। संत समाज का सम्मान है, लेकिन कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है। दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *