CMO कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी से मारपीट:ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर विवाद, चालक और उसकी पत्नी ने पीटा

CMO कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी से मारपीट:ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर विवाद, चालक और उसकी पत्नी ने पीटा

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय के बाहर एक सुरक्षाकर्मी से मारपीट की घटना सामने आई है। एक ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी ने ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में सुरक्षाकर्मी से सरेआम मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ। चालक ने अपना ई-रिक्शा कार्यालय के मुख्य रास्ते में खड़ा कर दिया था। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे नाराज होकर चालक और उसकी पत्नी ने गार्ड से मारपीट शुरू कर दी। इस हंगामे के दौरान कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया। पीड़ित सुरक्षाकर्मी ने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *