भागलपुर में पुलिस सप्ताह के अवसर पर ललमटिया थाना क्षेत्र में मद्य निषेध के समर्थन में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व एएसपी शायम राजा ने किया। यह रैली ललमटिया थाना परिसर से शुरू होकर टमटम चौक, पासीटोला, कबीरपुर, नसरतखानी और पिपरपाती होते हुए वापस थाना परिसर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न मोहल्लों और गलियों में भ्रमण कर लोगों को शराबबंदी कानून की जानकारी दी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। “नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को करता है प्रभावित” एएसपी शायम राजा ने बताया कि मधनिषेध कानून का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ वातावरण बनाना है। उन्होंने कहा कि शराब के सेवन से व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों का लक्ष्य आम जनता को कानून के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। रैली में ललमटिया थाना प्रभारी दीपक पासवान, एसआई राहुल कुमार, एसआई महावीर कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की। रैली के दौरान ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘शराबबंदी कानून का करें सम्मान’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे मधनिषेध कानून का पालन करें और अवैध शराब से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने जनसहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसके बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। कार्यक्रम के समापन पर थाना परिसर में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित इस जागरूकता रैली को क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। भागलपुर में पुलिस सप्ताह के अवसर पर ललमटिया थाना क्षेत्र में मद्य निषेध के समर्थन में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व एएसपी शायम राजा ने किया। यह रैली ललमटिया थाना परिसर से शुरू होकर टमटम चौक, पासीटोला, कबीरपुर, नसरतखानी और पिपरपाती होते हुए वापस थाना परिसर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न मोहल्लों और गलियों में भ्रमण कर लोगों को शराबबंदी कानून की जानकारी दी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। “नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को करता है प्रभावित” एएसपी शायम राजा ने बताया कि मधनिषेध कानून का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ वातावरण बनाना है। उन्होंने कहा कि शराब के सेवन से व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों का लक्ष्य आम जनता को कानून के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। रैली में ललमटिया थाना प्रभारी दीपक पासवान, एसआई राहुल कुमार, एसआई महावीर कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की। रैली के दौरान ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘शराबबंदी कानून का करें सम्मान’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे मधनिषेध कानून का पालन करें और अवैध शराब से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल प्रशासन तक पहुंचाएं। उन्होंने जनसहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसके बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। कार्यक्रम के समापन पर थाना परिसर में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित इस जागरूकता रैली को क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।


