शेखपुरा में बरबीघा प्रखंड प्रमुख पर चाकू से हमला:घायल हालत में रेफरल अस्पताल में एडमिट, 2 आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा में बरबीघा प्रखंड प्रमुख पर चाकू से हमला:घायल हालत में रेफरल अस्पताल में एडमिट, 2 आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के कुटोत गांव में बरबीघा प्रखंड प्रमुख विनोद राम पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनोद राम कुटोत गांव निवासी परमेश्वर राम के पुत्र हैं। इस मामले में बरबीघा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें गांव के ही जतन राम और विपिन राम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दोनों अभियुक्तों ने निर्माण कार्य का विरोध किया था पीड़ित प्रखंड प्रमुख विनोद राम ने बताया कि वे गांव में सड़क निर्माण करवा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों अभियुक्तों ने निर्माण कार्य का विरोध किया था। एक दिन पहले इस मामले की जांच के लिए पुलिस गांव पहुंची थी। प्रमुख के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने गांव के ट्यूबल के पास उन पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अचानक उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया। बचाव के दौरान चाकू उनके सिर में जा लगी, जिससे वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें उठाया और रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया। घटना के बाद बरबीघा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की और मामले के दोनों आरोपी जतन राम तथा विपिन राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शेखपुरा जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने जानलेवा हमले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के कुटोत गांव में बरबीघा प्रखंड प्रमुख विनोद राम पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में प्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनोद राम कुटोत गांव निवासी परमेश्वर राम के पुत्र हैं। इस मामले में बरबीघा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें गांव के ही जतन राम और विपिन राम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दोनों अभियुक्तों ने निर्माण कार्य का विरोध किया था पीड़ित प्रखंड प्रमुख विनोद राम ने बताया कि वे गांव में सड़क निर्माण करवा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों अभियुक्तों ने निर्माण कार्य का विरोध किया था। एक दिन पहले इस मामले की जांच के लिए पुलिस गांव पहुंची थी। प्रमुख के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने गांव के ट्यूबल के पास उन पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अचानक उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया। बचाव के दौरान चाकू उनके सिर में जा लगी, जिससे वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें उठाया और रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया। घटना के बाद बरबीघा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की और मामले के दोनों आरोपी जतन राम तथा विपिन राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शेखपुरा जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने जानलेवा हमले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *