पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बगही नोनिया टोली वार्ड नंबर 5 में एक घर से मनीषा कुमारी (22) का शव बरामद हुआ है। मनीषा राजन महतो की पत्नी थीं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि मनीषा की दहेज के लिए हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मनीषा को दहेज और फर्नीचर के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। धर्मेंद्र के अनुसार, मारपीट के बाद गला दबाकर मनीषा की हत्या कर दी गई। शादी के डेढ़ साल बाद उन्हें एक बेटी हुई
मनीषा की शादी 28 फरवरी 2023 को बैरिया थाना क्षेत्र के बगही नोनिया टोली निवासी राजन महतो से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम रागिनी कुमारी है और वह करीब डेढ़ वर्ष की है। मनीषा के पति राजन महतो घटना से लगभग एक सप्ताह पहले कमाने के लिए गुजरात गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बगही नोनिया टोली वार्ड नंबर 5 में एक घर से मनीषा कुमारी (22) का शव बरामद हुआ है। मनीषा राजन महतो की पत्नी थीं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि मनीषा की दहेज के लिए हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मनीषा को दहेज और फर्नीचर के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। धर्मेंद्र के अनुसार, मारपीट के बाद गला दबाकर मनीषा की हत्या कर दी गई। शादी के डेढ़ साल बाद उन्हें एक बेटी हुई
मनीषा की शादी 28 फरवरी 2023 को बैरिया थाना क्षेत्र के बगही नोनिया टोली निवासी राजन महतो से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम रागिनी कुमारी है और वह करीब डेढ़ वर्ष की है। मनीषा के पति राजन महतो घटना से लगभग एक सप्ताह पहले कमाने के लिए गुजरात गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


