CG Budget 2026: फाइनेंस मिनिस्टर ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में “संकल्प” थीम पर आधारित ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया और कई ज़रूरी घोषणाएं की। बजट के बाद, राज्य की महिलाओं और बिज़नेस लीडर्स ने इसे पॉज़िटिव और दूर की सोचने वाला बताया।
महिलाओं ने योजनाओं को बताया सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
महिलाओं ने बजट में रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 साल की उम्र की बेटियों को ₹1.5 लाख देने की घोषणा को एक अच्छी पहल बताया। उनका कहना है कि इससे उनकी पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट और आत्मनिर्भरता मज़बूत होगी। इसके अलावा, महतारी वंदन योजना को भी महिलाओं की इज्ज़त और आर्थिक मज़बूती से जोड़कर देखा जा रहा है। महिलाओं का मानना है कि इन योजनाओं से सोशल सिक्योरिटी मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
CG Budget 2026: व्यापारी वर्ग ने बताया दूरदर्शी बजट
राज्य के कारोबारियों ने भी बजट को विकास पर आधारित और भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से बताया है। उन्होंने 1.72 लाख करोड़ रुपये के इस बजट को ‘विज़न 2047’ की तरफ़ एक कदम आगे बताया है। कारोबारियों का कहना है कि इंडस्ट्री और ट्रेड सेक्टर के लिए 750 करोड़ रुपये के इंतज़ाम से राज्य में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी में तेज़ी आएगी।
इससे नए इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा, बिज़नेस का माहौल मज़बूत होगा और राज्य की इकॉनमी में नई एनर्जी आएगी। कुल मिलाकर, ‘संकल्प’ बजट को सोशल सिक्योरिटी और इकॉनमिक डेवलपमेंट के बीच बैलेंस के तौर पर देखा जा रहा है, और इसे अलग-अलग जगहों से पॉज़िटिव फ़ीडबैक मिल रहा है।
CG Budget 2026: बजट की अब तक की बड़ी बातें…
- – बस्तर में नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी को मंजूरी
– दोनों एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
– बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
– सरगुजा अंचल में मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
– बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने चिकित्सकों की भर्ती
– बस्तर में इंद्रावती में बैराज निर्माण के लिए 2400 करोड़ का प्रावधान
– बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ राशि का प्रावधान
– बस्तर और सरगुजा विकास विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान
– रायपुर में बनेगा होम्योपैथी कॉलेज
– आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए
– मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
– छत्तीसगढ़ में 75 करोड़ की राशि से 250 महतारी सदन बनेंगे.
– जशपुर, मैनपॉट और कोतेबेरा में पर्यटन स्थलों का निर्माण किया जाएगा.
– राजधानी रायपुर में खाद लैब का निर्माण राज्य सरकार की तरफ से होगा.
– कांकेर, कोरबा, महासमुंद में खोले जाएंगे नर्सिंग कॉलेज
– मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान
– 10 करोड़ रुपए से मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा.
– 206 गांव को शहरों से जोड़ने के लिए 250 करोड़ का प्रावधान
– रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
– रायपुर में खाद लैब का होगा निर्माण
– जल संसाधन विभाग के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान
– रायपुर में मेट्रो रेल चलाने के लिए सर्वे एजेंसी तय
– एयरपोर्ट विकास के लिए सीजी वायु योजना के तहत 30 करोड़ का प्रावधान
– नगर पालिका और नगर पंचायत उत्थान के लिए मुख्यमंत्री आदर्श योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
– प्रधानमंत्री आवास के लिए 800 करोड़ का प्रावधान
– 4 लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है
– सूर्य घर योजना के लिए केंद्रीय अनुदान के अतिरिक्त 400 करोड़ रुपए का प्रावधान
– 5 नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रावधान
– 500 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपए का प्रावधान
– एडवांस कार्डियाक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
– मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपए
– एनएचएम के लिए 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान
– पीडब्ल्यूडी के लिए 9450 करोड़ का प्रावधान
– कालेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना
– 25 कालेज भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए
– विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़ रुपए का प्रावधान
– उद्योग विभाग के लिए 1750 करोड़ रुपए का प्रावधान
– 5 शासकीय महाविद्यालय को सेंट्रल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान
– मेगा परीक्षा केन्द्रों की स्थापना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है
– छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान
– राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विस्तार के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
– नीट क्लेट परीक्षा में आर्थिक मदद के लिए 35 करोड़ का प्रावधान
– मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
– आगामी वर्षों में व्यापम क्षमता विस्तार के लिए प्रावधान
– सूचना प्रौद्योगिकी AI सेंटर स्थापना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान
– मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के लिए पाँच हज़ार करोड़ का प्रावधान
– पेंशन योजनाओं के लिए 1422 करोड़ का प्रावधान
– गुड़ और नमक वितरण के एक हजार करोड़ का प्रावधान
– दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में CGIT खुलेगा
– सत्य सांई संजीवनी के लिए हॉस्पिटल के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
– नया रायपुर में ऑप्टिकल फाइबर के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
– नया रायपुर में IIIT के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
– मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान
– युवा करियर काउंसिलिंग के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान
– दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी
– सभी नगर निगमों को अधोसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रुपए
– डे केयर योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
– सियान गुड़ी को डे केयर सेंटर बनाया जाएगा
– भिलाई में व्यावसायिक परिसर के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए
– गिरौदपुरी मेले के लिए 50 लाख रुपए का प्रावधान
– चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के लिए नए भवन का निर्माण होगा
– कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान
– भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान
– दलहन-तिलहन को कृषि उन्नति योजना में किया गया शामिल
– मत्स्य पालन के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
– कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान
– पॉम आइल खेती के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान
– डेयरी समग्र विकास योजना के लिए 90 करोड़ रुपए का प्रावधान
– 5 शहरों के एयरपोर्ट में खुलेंगे शोरूम
– नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान
– रायपुर मठपुरैना में दृष्टिबाधित शाला के लिए 2 करोड़ 50 लाख का प्रावधान
– अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल के निर्माण
– ओबीसी छात्राओं के लिए रायपुर में बनेगा 200 सीट का छात्रावास
– अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के लिए 80 करोड़
– रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर में खुलेंगे मिल्क प्रोसेसिंग उन्नयन यूनिट
– प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के लिए 1700 करोड़ रुपए का प्रावधान
– प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपए
– मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान


