सुरक्षा घटाने पर पप्पू यादव बोले- ये बदले की कार्रवाई:निजी दुश्मनी की राजनीति में कोई जगह नहीं, अपराध पर सरकार को घेरा

सुरक्षा घटाने पर पप्पू यादव बोले- ये बदले की कार्रवाई:निजी दुश्मनी की राजनीति में कोई जगह नहीं, अपराध पर सरकार को घेरा

सहरसा पहुंचे, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा में तैनात जवानों को हटाए जाने पर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया और कहा कि राजनीति में निजी दुश्मनी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सांसद पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि वे आत्मसम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें लगातार निशाना बना रही है क्योंकि वे सदन और सड़क पर सरकार की नाकामियों को उजागर करते रहे हैं। सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाए
उन्होंने बिहार में बढ़ती अपराध घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। पप्पू यादव ने कहा कि पिछले एक महीने में दर्जनों हत्याएं हुई हैं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कटिहार के कुर्सेला में 300 परिवारों के घर जलने के बाद भी सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाए। भागलपुर से तीन बच्चियों के बचकर आने का उदाहरण देते हुए उन्होंने मानव तस्करी और अंग निकालने जैसे गंभीर अपराधों पर चिंता जताई। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष की भूमिका कमजोर हो गई है और विधानसभा में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा तक नहीं हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जब वे सवाल उठाते हैं, तो उनके खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की जाती है, जैसे नीट छात्रा की मौत के मुद्दे पर आवाज उठाने पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। अतिरिक्त एसएलआर जवान भी तैनात किए गए
पप्पू यादव ने बताया कि पहले उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी और खतरे को देखते हुए अतिरिक्त एसएलआर जवान भी तैनात किए गए थे। हालांकि, अब यह सुरक्षा धीरे-धीरे हटा ली गई है। मधेपुरा से मिली सुरक्षा भी वापस ले ली गई है और बीएमपी के जवानों को भी हटा दिया गया है। सांसद ने आरोप लगाया कि फर्जी नर्सिंग, लॉज और कोचिंग संचालकों के खिलाफ उनकी मुहिम के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि सत्ता में बैठे लोग उन्हें डरा नहीं सकते और वे जनता के मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। सहरसा पहुंचे, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा में तैनात जवानों को हटाए जाने पर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया और कहा कि राजनीति में निजी दुश्मनी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सांसद पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि वे आत्मसम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें लगातार निशाना बना रही है क्योंकि वे सदन और सड़क पर सरकार की नाकामियों को उजागर करते रहे हैं। सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाए
उन्होंने बिहार में बढ़ती अपराध घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। पप्पू यादव ने कहा कि पिछले एक महीने में दर्जनों हत्याएं हुई हैं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कटिहार के कुर्सेला में 300 परिवारों के घर जलने के बाद भी सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाए। भागलपुर से तीन बच्चियों के बचकर आने का उदाहरण देते हुए उन्होंने मानव तस्करी और अंग निकालने जैसे गंभीर अपराधों पर चिंता जताई। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष की भूमिका कमजोर हो गई है और विधानसभा में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा तक नहीं हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जब वे सवाल उठाते हैं, तो उनके खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की जाती है, जैसे नीट छात्रा की मौत के मुद्दे पर आवाज उठाने पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। अतिरिक्त एसएलआर जवान भी तैनात किए गए
पप्पू यादव ने बताया कि पहले उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी और खतरे को देखते हुए अतिरिक्त एसएलआर जवान भी तैनात किए गए थे। हालांकि, अब यह सुरक्षा धीरे-धीरे हटा ली गई है। मधेपुरा से मिली सुरक्षा भी वापस ले ली गई है और बीएमपी के जवानों को भी हटा दिया गया है। सांसद ने आरोप लगाया कि फर्जी नर्सिंग, लॉज और कोचिंग संचालकों के खिलाफ उनकी मुहिम के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि सत्ता में बैठे लोग उन्हें डरा नहीं सकते और वे जनता के मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *