कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी में गंभीर चिंता व्यक्त की:मोतिहारी में पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने प्रदेश नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी में गंभीर चिंता व्यक्त की:मोतिहारी में पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने प्रदेश नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

इंडियन नेशनल कांग्रेस में कथित भीतरघात और गुटबाजी को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आ रहा है। पार्टी के नाराज नेताओं का एक गुट आगामी 17 मार्च को पटना में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इसमें संगठन के अंदर चल रही गुटबाजी, सक्रिय ‘स्लीपर सेल’ की पहचान और पार्टी को मजबूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसी क्रम में मोतिहारी पहुंचे कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की आंतरिक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। इस दौरान पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने बिहार कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया। ”कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे प्रदेश नेतृत्व की भूमिका” उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे प्रदेश नेतृत्व की भूमिका रही है। छत्रपति यादव ने आरोप लगाया कि बिहार के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कुछ अन्य नेताओं के कारण पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता लगातार इन मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाई जा रही है और सवाल उठाने वाले कई नेताओं पर कार्रवाई भी की गई है। मौजूदा स्थिति को लेकर शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया छत्रपति यादव ने जानकारी दी कि संगठन की मौजूदा स्थिति को लेकर शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन के भीतर सक्रिय कथित स्लीपर सेल की पहचान करने पर लगातार मंथन किया जा रहा है। ”कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में रहकर ही कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, जो संगठन के लिए चिंता का विषय है। आगामी 17 मार्च को पटना में होने वाली कॉन्फ्रेंस में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और पार्टी हित में आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी। इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इंडियन नेशनल कांग्रेस में कथित भीतरघात और गुटबाजी को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आ रहा है। पार्टी के नाराज नेताओं का एक गुट आगामी 17 मार्च को पटना में एक कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इसमें संगठन के अंदर चल रही गुटबाजी, सक्रिय ‘स्लीपर सेल’ की पहचान और पार्टी को मजबूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसी क्रम में मोतिहारी पहुंचे कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की आंतरिक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। इस दौरान पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने बिहार कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया। ”कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे प्रदेश नेतृत्व की भूमिका” उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के पीछे प्रदेश नेतृत्व की भूमिका रही है। छत्रपति यादव ने आरोप लगाया कि बिहार के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कुछ अन्य नेताओं के कारण पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता लगातार इन मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाई जा रही है और सवाल उठाने वाले कई नेताओं पर कार्रवाई भी की गई है। मौजूदा स्थिति को लेकर शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया छत्रपति यादव ने जानकारी दी कि संगठन की मौजूदा स्थिति को लेकर शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन के भीतर सक्रिय कथित स्लीपर सेल की पहचान करने पर लगातार मंथन किया जा रहा है। ”कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में रहकर ही कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, जो संगठन के लिए चिंता का विषय है। आगामी 17 मार्च को पटना में होने वाली कॉन्फ्रेंस में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और पार्टी हित में आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी। इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *