पप्पू यादव ने सुरक्षा हटने को लेकर लगाया आरोप:मधेपुरा में बोले-बदले की भावना से हो रही कार्रवाई, समाज और विपक्ष दोनों चुप

पप्पू यादव ने सुरक्षा हटने को लेकर लगाया आरोप:मधेपुरा में बोले-बदले की भावना से हो रही कार्रवाई, समाज और विपक्ष दोनों चुप

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को मधेपुरा में पूर्व प्रोवीसी प्रो. केके मंडल के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. मंडल का शैक्षणिक योगदान, मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इससे पहले जमानत मिलने के बाद पहली बार मधेपुरा पहुंचने पर युवा शक्ति कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जेसीबी के माध्यम से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया। सुरक्षा हटाए जाने को लेकर लगाया आरोप इसके बाद प्रेस वार्ता में सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई है कि उनकी बीएमपी सुरक्षा तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है और जहां हैं, वहीं सुरक्षा छोड़ देने को कहा गया है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। सांसद ने कहा कि हमसे लोग कानून से हार गए, डराने से हार गए, इसलिए अब इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। मेरा सारा सुरक्षा ले लीजिए, हम डरने वाले नहीं हैं, अकेले चलेंगे। उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में एक बच्ची और अपराध से जुड़े मामले में आवाज उठाने के बाद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। समाज और विपक्ष दोनों चुप पप्पू यादव ने कहा कि वे व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते, लेकिन अपराध के खिलाफ बोलना यदि गुनाह है तो इस तरह की कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज, सरकार और अधिकारियों से बड़ा होता है, लेकिन आज समाज और विपक्ष दोनों चुप हैं। उन्होंने पटना में हाल ही में दो भाइयों की हत्या का जिक्र करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधि को मिलने वाली सुरक्षा कोई कृपा नहीं, बल्कि उसका अधिकार है। मौके पर मोहन मंडल, अजीर बिहारी समेत अन्य मौजूद थे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को मधेपुरा में पूर्व प्रोवीसी प्रो. केके मंडल के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. मंडल का शैक्षणिक योगदान, मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इससे पहले जमानत मिलने के बाद पहली बार मधेपुरा पहुंचने पर युवा शक्ति कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जेसीबी के माध्यम से फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया। सुरक्षा हटाए जाने को लेकर लगाया आरोप इसके बाद प्रेस वार्ता में सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई है कि उनकी बीएमपी सुरक्षा तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है और जहां हैं, वहीं सुरक्षा छोड़ देने को कहा गया है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। सांसद ने कहा कि हमसे लोग कानून से हार गए, डराने से हार गए, इसलिए अब इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। मेरा सारा सुरक्षा ले लीजिए, हम डरने वाले नहीं हैं, अकेले चलेंगे। उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में एक बच्ची और अपराध से जुड़े मामले में आवाज उठाने के बाद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। समाज और विपक्ष दोनों चुप पप्पू यादव ने कहा कि वे व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते, लेकिन अपराध के खिलाफ बोलना यदि गुनाह है तो इस तरह की कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज, सरकार और अधिकारियों से बड़ा होता है, लेकिन आज समाज और विपक्ष दोनों चुप हैं। उन्होंने पटना में हाल ही में दो भाइयों की हत्या का जिक्र करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधि को मिलने वाली सुरक्षा कोई कृपा नहीं, बल्कि उसका अधिकार है। मौके पर मोहन मंडल, अजीर बिहारी समेत अन्य मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *