कलेक्टर को परेशानी बताने पहुंचे मजदूर:बोले- रोजगार सहायक घर पर कराता है काम, मास्टर रोल पर मिलती है मजदूरी

कलेक्टर को परेशानी बताने पहुंचे मजदूर:बोले- रोजगार सहायक घर पर कराता है काम, मास्टर रोल पर मिलती है मजदूरी

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें छात्रवृत्ति, पानी की समस्या सहित विभिन्न मांगों को लेकर कुल 72 आवेदक पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की। मेहदवानी जनपद पंचायत के उमरिया गांव से आए मजदूर भूपत ने एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लघु तालाब योजना के तहत लगभग ढाई सौ मजदूरों ने 4 मई 2025 से 8 फरवरी 2026 तक काम किया है। भूपत के अनुसार, सचिव और रोजगार सहायक मास्टर रोल जारी करते हैं, जिसमें मजदूरों को लघु तालाब में काम करते हुए दिखाया जाता है। हालांकि, हितग्राही नाम मात्र के लिए तालाब में काम करवाता है और उसके बाद मजदूरों से अपने घरों में मजदूरी करवाता है। मजदूरों को अभी तक उनकी मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया है। सीसी सड़कों की क्वालिटी खराब समनापुर जनपद पंचायत के बुडरुखी ग्राम पंचायत से दुर्गेश पिता शिखरचंद ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में 5 लाख और 3 लाख रुपए की लागत से दो सीसी सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिनकी गुणवत्ता खराब है। दुर्गा समिति को फेंसिंग के लिए 35 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे, लेकिन केवल 50 फीट में ही फेंसिंग की गई। इसके अतिरिक्त, गौरव दिवस कार्यक्रम में 22 हजार रुपए का फूटा गांव वालों को वितरित किया गया। इन अनियमितताओं की शिकायत सीएम हेल्पलाइन क्रमांक 36158059, 366835421 और 33255618 पर दर्ज कराई गई थी। आवेदक ने आरोप लगाया कि आरईएस एसडीओ वंदना मार्को ने बिना सूचना दिए ही जांच करवा दी। दुर्गेश ने मामले की दोबारा जांच की मांग की है। किसान ने की शिकायत डिंडोरी जनपद पंचायत क्षेत्र के गनवाही ग्राम पंचायत से किसान भोला सिंह ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि उनकी भूमि खसरा नंबर 119/3, जिसका रकबा 0.59 हेक्टेयर और 0.40 हेक्टेयर है, मुड़की जलाशय में डूब गई है। किसान ने बताया कि मुआवजा राशि की मांग को लेकर उन्होंने कई बार जल संसाधन विभाग को आवेदन दिए हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *