मोतिहारी में इंटर के छात्र की गला रेतकर हत्या:सड़क किनारे मिला शव, एक दिन बाद हुई पहचान

मोतिहारी में इंटर के छात्र की गला रेतकर हत्या:सड़क किनारे मिला शव, एक दिन बाद हुई पहचान

मोतिहारी में एक इंटर के छात्र की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। यह घटना मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र के हराजपुर टिकुलिया बांध के पास हुई, जहां रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस को शव के पास से एक जोड़ी चप्पल और बिरयानी का चावल भी मिला, जिससे मामले में संदेह गहरा गया। सोमवार की शाम मृतक युवक की पहचान मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र के पतौड़ा बनकट गांव निवासी धनेश पासवान के 18 वर्षीय बेटे विशाल कुमार के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि विशाल रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर से मोबाइल चार्ज में लगाकर निकला था। वह घर से कुछ ही दूरी पर एक परिचित की बाइक पर बैठकर चला गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया पर परिजन ने शव की देखी तस्वीर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार शाम को परिजनों ने सोशल मीडिया पर मुफ़्फ़सिल थाना पुलिस द्वारा जारी अज्ञात युवक के शव की तस्वीर देखी। तस्वीर देखने के बाद उन्होंने तुरंत थाने से संपर्क किया और वहां पहुंचकर शव की पहचान की। पहचान होते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक के चाचा सुरेश पासवान ने जानकारी दी कि विशाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। परिवार इस घटना से सदमे में है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मुफ़्फ़सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि हराजपुर टिकुलिया बांध के पास से बरामद अज्ञात शव की पहचान विशाल कुमार के रूप में हो चुकी है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मोतिहारी में एक इंटर के छात्र की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। यह घटना मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र के हराजपुर टिकुलिया बांध के पास हुई, जहां रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस को शव के पास से एक जोड़ी चप्पल और बिरयानी का चावल भी मिला, जिससे मामले में संदेह गहरा गया। सोमवार की शाम मृतक युवक की पहचान मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र के पतौड़ा बनकट गांव निवासी धनेश पासवान के 18 वर्षीय बेटे विशाल कुमार के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि विशाल रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर से मोबाइल चार्ज में लगाकर निकला था। वह घर से कुछ ही दूरी पर एक परिचित की बाइक पर बैठकर चला गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया पर परिजन ने शव की देखी तस्वीर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार शाम को परिजनों ने सोशल मीडिया पर मुफ़्फ़सिल थाना पुलिस द्वारा जारी अज्ञात युवक के शव की तस्वीर देखी। तस्वीर देखने के बाद उन्होंने तुरंत थाने से संपर्क किया और वहां पहुंचकर शव की पहचान की। पहचान होते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक के चाचा सुरेश पासवान ने जानकारी दी कि विशाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। परिवार इस घटना से सदमे में है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मुफ़्फ़सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि हराजपुर टिकुलिया बांध के पास से बरामद अज्ञात शव की पहचान विशाल कुमार के रूप में हो चुकी है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *