भागलपुर में खुलेआम लहराया राइफल और कट्‌टा:बीच सड़क पर भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

भागलपुर में खुलेआम लहराया राइफल और कट्‌टा:बीच सड़क पर भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

भागलपुर में डीजे की धुन में हथियार लेकर युवकों का डांस करने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में तेज डीजे की धुन पर भोजपुरी रंगदारी गानों के बीच दो युवक हाथ में हथियार लेकर बेखौफ अंदाज में झूमते नजर आ रहे हैं। एक युवक राइफल, जबकि दूसरा देशी कट्टा लेकर लहरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि आसपास मौजूद भीड़ इस खतरनाक प्रदर्शन को तमाशा बनकर देखती रही, लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नवगछिया पुलिस जिला के आदर्श थाना क्षेत्र के सोच गांव का है, जिसे आर्यन यादव नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में ये जानकारी सामने आई है। एसपी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश आर्यन के सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ बनाए गए कई अन्य वीडियो भी मौजूद है। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नवगछिया एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल सत्यापन और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस की कार्रवाई पर निगाह सबसे बड़ा सवाल यही है क्या लाइक और फॉलोअर्स की भूख युवाओं को कानून और जान दोनों से खिलवाड़ करने पर मजबूर कर रही है। क्योंकि सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह हथियार लहराना बिल्कुल सही नहीं है। अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। भागलपुर में डीजे की धुन में हथियार लेकर युवकों का डांस करने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में तेज डीजे की धुन पर भोजपुरी रंगदारी गानों के बीच दो युवक हाथ में हथियार लेकर बेखौफ अंदाज में झूमते नजर आ रहे हैं। एक युवक राइफल, जबकि दूसरा देशी कट्टा लेकर लहरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि आसपास मौजूद भीड़ इस खतरनाक प्रदर्शन को तमाशा बनकर देखती रही, लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नवगछिया पुलिस जिला के आदर्श थाना क्षेत्र के सोच गांव का है, जिसे आर्यन यादव नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में ये जानकारी सामने आई है। एसपी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश आर्यन के सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ बनाए गए कई अन्य वीडियो भी मौजूद है। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नवगछिया एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल सत्यापन और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार लाइसेंसी है या अवैध। पुलिस की कार्रवाई पर निगाह सबसे बड़ा सवाल यही है क्या लाइक और फॉलोअर्स की भूख युवाओं को कानून और जान दोनों से खिलवाड़ करने पर मजबूर कर रही है। क्योंकि सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह हथियार लहराना बिल्कुल सही नहीं है। अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *