Most wanted : मेक्सिको के सबसे खतरनाक और वांटेड ड्रग लॉर्ड नेमेसियो ओसेगेरा सर्वंतेस उर्फ एल मेंचो (El Mencho) को सेना ने एक बड़े खुफिया एनकाउंटर में मार गिराया (El Mencho killed) है। जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG cartel) का यह सरगना हमेशा अपनी एक प्राइवेट आर्मी के कड़े सुरक्षा घेरे में रहता था। अमेरिका ने भी उस पर 15 मिलियन डॉलर (तकरीबन 125 करोड़ रुपये) का इनाम रखा था। लेकिन इतनी तगड़ी सुरक्षा और हथियारों के जखीरे के बावजूद, उसकी एक गर्लफ्रेंड की छोटी सी टिप (खुफिया जानकारी) ने उसका सारा खेल खत्म कर दिया। इसी जानकारी के आधार पर मैक्सिकन सेना ने उसे जलिस्को राज्य के टपालपा में घेर कर (Mexican drug lord) ढेर कर दिया।
सेना को उसके छिपे ठिकाने की पक्की सूचना मिल गई (Mexico military operation)
रक्षा मंत्री रिकार्डो त्रेविला के मुताबिक, शनिवार को ‘एल मेंचो‘ की एक गर्लफ्रेंड टपालपा के एक खुफिया घर में उससे मिलने आई थी। मुलाकात के बाद वह तो वहां से चली गई, लेकिन सेना को उसके इस छिपे हुए ठिकाने की पक्की सूचना मिल गई। इसी सटीक टिप ने सेना का काम आसान कर दिया। नेशनल गार्ड की स्पेशल इमीडिएट रिएक्शन फोर्स ने पूरी गोपनीयता बरतते हुए रविवार को इस इलाके की घेराबंदी कर दी और एक अचूक सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया।
ड्रग माफिया के गुर्गों ने सेना के एक हेलिकॉप्टर पर भी हमला किया (Mexican drug lord)
यह ऑपरेशन कोई आम मुठभेड़ नहीं थी। एल मेंचो की प्राइवेट आर्मी के पास रॉकेट लॉन्चर और आधुनिक असॉल्ट वेपन्स थे। खुद को बचाने के लिए ड्रग माफिया के गुर्गों ने सेना के एक हेलिकॉप्टर पर भी हमला किया, जिसे बाद में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद एल मेंचो अपने कुछ खास गार्ड्स के साथ पास के ही जंगल की ओर भागा, लेकिन सेना ने उसे झाड़ियों में छिपा हुआ ढूंढ निकाला। इस भीषण गोलीबारी में एल मेंचो और उसके दो बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
मेक्सिको के कई राज्यों में भयंकर हिंसा भड़की (Tapalpa encounter)
इस सबसे बड़े एनकाउंटर के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में भयंकर हिंसा भड़क उठी है। एल मेंचो के समर्थकों ने 15 से ज्यादा राज्यों में 85 जगहों पर सड़कों पर गाड़ियां जला दीं और भारी बवाल मचाया। इस पूरे सैन्य अभियान और उसके बाद हुई कार्टेल की जवाबी हिंसा में 25 जवानों और 34 संदिग्ध गैंगस्टर्स सहित कुल 62 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल स्थिति को काबू में करने के लिए जलिस्को में 2,000 से अधिक अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं।


