हेमा मालिनी के छलके धर्मेंद्र की याद में आंसू, जीना हुआ मुश्किल, बोलीं- क्या वो सच में चले गए…?

हेमा मालिनी के छलके धर्मेंद्र की याद में आंसू, जीना हुआ मुश्किल, बोलीं- क्या वो सच में चले गए…?

Hema Malini On Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के निधन को आज यानी 24 फरवरी को पूरे 2 महीने हो गए हैं। ऐसे में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी उन्हें याद कर बेहद भावुक हो उठी हैं। उन्होंने धर्मेंद्र के बिना जीने को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें आज भी यकीन नहीं होता कि धर्मेंद्र उन्हें छोड़कर चले गए हैं। इसी बीच धर्मेंद्र को बाफ्टा अवॉर्ड में स्पेशल ट्रीब्यूट भी दिया गया है। इसे लेकर भी हेमा मालिनी ने अपनी राय रखी।

धर्मेंद्र की याद में आज भी रोती हैं हेमा मालिनी (Hema Malini On Dharmendra)

हेमा मालिनी ने वैरायटी इंडिया से बातचीत की। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय श्रद्धांजलि को “दिल को छू लेने वाला” बताया। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा, “धर्मेंद्र जी एक ऐसे इंसान थे जिनकी चमक सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनकी मौजूदगी सीमाओं के पार भी थी। दुनिया के हर कोने में उनके चाहने वाले थे। हे भगवान! मुझे याद है जब हम विदेश जाते थे, तो किस तरह उनके चारों ओर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती थी।”

Hema Malini On Dharmendra

हेमा मालिनी को होता है आज भी ये पछतावा (Hema Malini on Time Spend With Dharmendra)

हेमा ने एक दिलचस्प और निजी राज भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि अपने करियर के चरम दौर में वह दोनों इतने व्यस्त रहते थे कि एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना मुश्किल होता था। हेमा ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम शूटिंग के अलावा ज्यादा साथ ट्रैवल नहीं कर पाते थे। इसलिए हम जानबूझकर एक साथ कई फिल्में साइन करते थे, ताकि काम के बहाने ही सही, हमें साथ में वक्त बिताने का मौका मिल सके।”

Hema Malini On Dharmendra

धर्मेंद्र की कमी हर मिनट होती है महसूस (Hema Malini Missed Husband Dharmendra)

धर्मेंद्र के निधन को अब कुछ समय बीत चुका है, लेकिन हेमा मालिनी के लिए यह कमी आज भी वैसी ही है। उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा, “मुझे हर मिनट उनकी कमी महसूस होती है। मैं अक्सर खुद से पूछती रहती हूं कि क्या वह वाकई चले गए? मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?”

हेमा मालिनी को पसंद है धर्मेंद्र की ये फिल्म (Hema Malini Dharmendra Love Story)

जब हेमा से पूछा गया कि उन्हें धर्मेंद्र की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने ‘चुपके-चुपके’ का नाम लिया। साथ ही, उन्होंने ‘शोले’ को अपने दिल के सबसे करीब बताया क्योंकि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने बेहद खूबसूरत पल साथ बिताए थे। हेमा ने यह भी माना कि उन्होंने अभी तक धर्मेंद्र की सभी फिल्में नहीं देखी हैं और अब वह एक-एक करके उनकी सारी फिल्में देखना चाहती हैं।

Hema Malini On Dharmendra

बता दें, धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ था। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ समय बाद उन्होंने जुहू स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *