सहरसा सदर अस्पताल के प्रसव एवं शिशु वार्ड के पास एक नशे में धुत व्यक्ति ने हंगामा किया। इस घटना से वार्ड में भर्ती महिलाओं, नवजात शिशुओं और उनके परिजनों के बीच कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। हालांकि, अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें प्रसव वार्ड के पास एक व्यक्ति के उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर वह व्यक्ति जोर-जोर से चिल्ला रहा था और इधर-उधर घूम रहा था। पहली नजर में वह शराब के नशे में लग रहा था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में घबराहट फैल गई। 300 रुपए में शराब खरीदकर पी थी पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर महावीर चौक के पास 300 रुपए में शराब पीने की बात स्वीकार की। उसने सुरक्षाकर्मियों को पैसे देने का भी प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर सहरसा सदर थाना के सब इंस्पेक्टर सनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शराब की अवैध आपूर्ति की होगी जांच पुलिस ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही, शराब की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क और अवैध आपूर्ति की भी जांच की जा रही है।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया जाता तो प्रसव वार्ड के आसपास गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सहरसा सदर अस्पताल के प्रसव एवं शिशु वार्ड के पास एक नशे में धुत व्यक्ति ने हंगामा किया। इस घटना से वार्ड में भर्ती महिलाओं, नवजात शिशुओं और उनके परिजनों के बीच कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। हालांकि, अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें प्रसव वार्ड के पास एक व्यक्ति के उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर वह व्यक्ति जोर-जोर से चिल्ला रहा था और इधर-उधर घूम रहा था। पहली नजर में वह शराब के नशे में लग रहा था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में घबराहट फैल गई। 300 रुपए में शराब खरीदकर पी थी पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर महावीर चौक के पास 300 रुपए में शराब पीने की बात स्वीकार की। उसने सुरक्षाकर्मियों को पैसे देने का भी प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर सहरसा सदर थाना के सब इंस्पेक्टर सनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शराब की अवैध आपूर्ति की होगी जांच पुलिस ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही, शराब की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क और अवैध आपूर्ति की भी जांच की जा रही है।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया जाता तो प्रसव वार्ड के आसपास गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


