सुपौल में करंट लगने से युवक की मौत:पिता के साथ खेत में पटवन के लिए गया था, खुले बिजली की तार के चपेट में आया

सुपौल में करंट लगने से युवक की मौत:पिता के साथ खेत में पटवन के लिए गया था, खुले बिजली की तार के चपेट में आया

सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर दक्षिण पंचायत में सोमवार को करंट लगने से 18 वर्षीय युवक छोटू कुमार की मृत्यु हो गई। यह घटना खेत में पटवन के दौरान हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है।

भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी किसान कृष्णमोहन मंडल अपने बेटे छोटू कुमार (18) के साथ घर से पूरब स्थित खेत में पटवन करने गए थे। कृष्णमोहन ने बिजली मोटर चालू की और गाय दुहने के लिए घर लौट आए। बिजली के तार की चपेट में आने से झुलसा इसी दौरान छोटू खेत में मौजूद खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ देर बाद जब कृष्णमोहन वापस खेत पहुंचे, तो उन्होंने अपने बेटे को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छोटू कुमार अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां पारो देवी का घटना के बाद बुरा हाल है। जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को दिया सांत्वना घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया अनिल कुमार टीपू, राजेंद्र यादव, जगदीश जयंत और बबलू भगत सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली मोटर और खुले तारों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर दक्षिण पंचायत में सोमवार को करंट लगने से 18 वर्षीय युवक छोटू कुमार की मृत्यु हो गई। यह घटना खेत में पटवन के दौरान हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है।

भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी किसान कृष्णमोहन मंडल अपने बेटे छोटू कुमार (18) के साथ घर से पूरब स्थित खेत में पटवन करने गए थे। कृष्णमोहन ने बिजली मोटर चालू की और गाय दुहने के लिए घर लौट आए। बिजली के तार की चपेट में आने से झुलसा इसी दौरान छोटू खेत में मौजूद खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ देर बाद जब कृष्णमोहन वापस खेत पहुंचे, तो उन्होंने अपने बेटे को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छोटू कुमार अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां पारो देवी का घटना के बाद बुरा हाल है। जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को दिया सांत्वना घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया अनिल कुमार टीपू, राजेंद्र यादव, जगदीश जयंत और बबलू भगत सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली मोटर और खुले तारों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *