चचेरे भैसुर ने 8 माह की गर्भवती से किया रेप:नवादा में शौच के लिए गई थी महिला, जमीन पर पटककर वारदात को दिया अंजाम

चचेरे भैसुर ने 8 माह की गर्भवती से किया रेप:नवादा में शौच के लिए गई थी महिला, जमीन पर पटककर वारदात को दिया अंजाम

नवादा जिले में एक 8 माह की गर्भवती महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने चचेरे भैसुर पर शौच के लिए गई महिला को अकेला पाकर जमीन पर पटककर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला पहले से ही एक बच्चे की मां है और यह उसका दूसरा बच्चा होने वाला था। घटना के बाद महिला ने तुरंत अपने ससुर को सूचना दी। उस समय महिला का पति दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। महिला ने नगर थाने में की शिकायत जानकारी मिलते ही पति गांव लौटा और गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन पंचायत में मामला सुलझ नहीं सका। अंत में महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद नगर थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। नगर थाना में महिला की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने फोन पर पुष्टि की कि एक व्यक्ति के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा, जहां मौके की जांच की गई। गांव छोड़कर आरोपी फरार पीड़िता का मेडिकल जांच नवादा सदर अस्पताल में कराया गया, जहां उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। आरोपी व्यक्ति घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। नवादा जिले में एक 8 माह की गर्भवती महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने चचेरे भैसुर पर शौच के लिए गई महिला को अकेला पाकर जमीन पर पटककर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला पहले से ही एक बच्चे की मां है और यह उसका दूसरा बच्चा होने वाला था। घटना के बाद महिला ने तुरंत अपने ससुर को सूचना दी। उस समय महिला का पति दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। महिला ने नगर थाने में की शिकायत जानकारी मिलते ही पति गांव लौटा और गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन पंचायत में मामला सुलझ नहीं सका। अंत में महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद नगर थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। नगर थाना में महिला की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने फोन पर पुष्टि की कि एक व्यक्ति के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा, जहां मौके की जांच की गई। गांव छोड़कर आरोपी फरार पीड़िता का मेडिकल जांच नवादा सदर अस्पताल में कराया गया, जहां उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। आरोपी व्यक्ति घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *