मुजफ्फरपुर में 3 फरार अपराधियों पर एक्शन:पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम रखा; गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी

मुजफ्फरपुर में 3 फरार अपराधियों पर एक्शन:पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम रखा; गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी

मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लगातार छापेमारी के बावजूद फरार चल रहे तीन कुख्यात अपराधियों पर 5-5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, वे गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस की ओर से जारी सूची के अनुसार लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पहला अपराधी अंजनी ठाकुर है, जो मिठनपुरा थाना कांड संख्या 124/17 का आरोपी है। रजवाड़ा मुसहरी का रहने वाला है। कई साल से पुलिस को चकमा दे रहा है। दूसरा अपराधी मुकेश कुमार है, जो मिठनपुरा थाना कांड संख्या 121/24 में वांछित है। मूल रूप से कांटी के तिवारी टोला का रहने वाला है। तीसरे अपराधी की पहचान करजा के गोपालपुर निवासी अभिषेक राणा उर्फ राणा पासवान के तौर पर हुई है। करजा थाना कांड संख्या 45/25 से संबंधित है। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आम जनता से इन अपराधियों की धरपकड़ में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नागरिक के पास इनके छिपने के ठिकानों या गतिविधियों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी है, तो वे तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का खतरा न हो। एसएसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों का त्वरित निपटारा अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया था। इनाम की यह घोषणा इसी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपराधियों में कानून का डर पैदा करना और जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लगातार छापेमारी के बावजूद फरार चल रहे तीन कुख्यात अपराधियों पर 5-5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, वे गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस की ओर से जारी सूची के अनुसार लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पहला अपराधी अंजनी ठाकुर है, जो मिठनपुरा थाना कांड संख्या 124/17 का आरोपी है। रजवाड़ा मुसहरी का रहने वाला है। कई साल से पुलिस को चकमा दे रहा है। दूसरा अपराधी मुकेश कुमार है, जो मिठनपुरा थाना कांड संख्या 121/24 में वांछित है। मूल रूप से कांटी के तिवारी टोला का रहने वाला है। तीसरे अपराधी की पहचान करजा के गोपालपुर निवासी अभिषेक राणा उर्फ राणा पासवान के तौर पर हुई है। करजा थाना कांड संख्या 45/25 से संबंधित है। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आम जनता से इन अपराधियों की धरपकड़ में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नागरिक के पास इनके छिपने के ठिकानों या गतिविधियों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी है, तो वे तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का खतरा न हो। एसएसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों का त्वरित निपटारा अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया था। इनाम की यह घोषणा इसी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपराधियों में कानून का डर पैदा करना और जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *