मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि प्लेटफॉर्म दो पर एक महिला सोई हुई अवस्था में पड़ी थी, उसके दोनों छोटे-छोटे बच्चे उसके पास बैठकर रो रहे थे। दोनों बच्ची की उम्र 5 साल से कम है। लोगों जब नजदीक जाकर देखा तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बच्चों से पूछताछ करने पर बताया कि उनका घर जीतापुर है। दोनों बच्ची रात में अपनी मां के साथ ऑटो से मधेपुरा आई थी। सूचना मिलने पर पहुंची रिश्तेदार बच्चियों ने अपनी मां का नाम काजल (25) और पिता का नाम मो. मुर्शीद बताया। लेकिन दोनों बच्ची इसकी जानकारी नहीं दे पर रही है कि वह कहां जा रही थी। सूचना मिलते ही एक दूर के रिश्तेदार शकीला खातून मौके पर पहुंची। घटनास्थल की 3 तस्वीरें… एक साल से पति रह रहा बाहर शकीला खातून ने बताया कि काजल का अपने पति से एक साल पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद उनका पति काम के सिलसिले में बाहर चला गया था। उन्होंने यह भी बताया कि महिला के दो बच्चे हैं और वह गर्भवती भी थी। हालांकि, उसकी मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि प्लेटफॉर्म दो पर एक महिला सोई हुई अवस्था में पड़ी थी, उसके दोनों छोटे-छोटे बच्चे उसके पास बैठकर रो रहे थे। दोनों बच्ची की उम्र 5 साल से कम है। लोगों जब नजदीक जाकर देखा तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बच्चों से पूछताछ करने पर बताया कि उनका घर जीतापुर है। दोनों बच्ची रात में अपनी मां के साथ ऑटो से मधेपुरा आई थी। सूचना मिलने पर पहुंची रिश्तेदार बच्चियों ने अपनी मां का नाम काजल (25) और पिता का नाम मो. मुर्शीद बताया। लेकिन दोनों बच्ची इसकी जानकारी नहीं दे पर रही है कि वह कहां जा रही थी। सूचना मिलते ही एक दूर के रिश्तेदार शकीला खातून मौके पर पहुंची। घटनास्थल की 3 तस्वीरें… एक साल से पति रह रहा बाहर शकीला खातून ने बताया कि काजल का अपने पति से एक साल पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद उनका पति काम के सिलसिले में बाहर चला गया था। उन्होंने यह भी बताया कि महिला के दो बच्चे हैं और वह गर्भवती भी थी। हालांकि, उसकी मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


