Rashmika Vijay Pre Wedding Party: साउथ सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब सच में सात फेरे लेने जा रहे हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद इस जोड़ी की शादी की रस्में झीलों की नगरी उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। फैंस जिन्हें प्यार से विरोश कहते हैं, उनके विवाह का उत्साह सोशल मीडिया पर साफ देखा जा सकता है।
मस्ती भरी रही पूल पार्टी
शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत बेहद कूल अंदाज में हुई। दोपहर के समय एक शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें विजय और रश्मिका के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर इस मस्ती की कुछ झलकियां शेयर की हैं। विजय अपने दोस्तों के साथ पूल में वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

कैंडल लाइट डिनर
दोपहर की मस्ती के बाद शाम का नजारा बिल्कुल शाही और सुकून भरा था। कपल ने अपने मेहमानों के लिए एक बेहद खूबसूरत कैंडल लाइट डिनर होस्ट किया। रश्मिका ने इस डिनर की कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें टेबल को गुलाबी लिली और हरे हाइड्रेंजिया के फूलों और फलों से सजाया गया था।
खास बात यह रही कि डिनर के दौरान हर छोटी चीज में कपल का निजी टच देखने को मिला। मेहमानों के लिए रखे गए नेपकिन्स पर विरोश लिखा हुआ था। डिनर के मेन्यू में जापानी फूड आइटम्स को शामिल किया गया था, जो इस शादी को एक मॉडर्न टच दे रहा है।

आज सजेगी रश्मिका के हाथों में मेहंदी
शादी का शेड्यूल भी काफी दिलचस्प है। आज यानी 24 फरवरी को रश्मिका के हाथों में विजय के नाम की मेहंदी लगेगी। इसके बाद 25 फरवरी को हल्दी और संगीत का कार्यक्रम होगा, जिसमें फिल्मी सितारें भी शामिल होंगे। यह सभी रस्में उदयपुर के होटल द मोमेंटोस बाय आईटीसी होटल में हो रही हैं।
26 फरवरी को लेंगे सात फेरे
फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीतने वाली यह जोड़ी 26 फरवरी को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे की हो जाएगी। फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेताब हैं। सोशल मीडिया पर अभी से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


