मऊगंज में आपस में टकाराईं दो बाइक, दो बच्चे घायल:एक गंभीर हालत में रीवा रेफर, सड़क किनारे खेल रहे थे मासूम

मऊगंज में आपस में टकाराईं दो बाइक, दो बच्चे घायल:एक गंभीर हालत में रीवा रेफर, सड़क किनारे खेल रहे थे मासूम

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सड़क किनारे खेल रहे दो मासूम बच्चों सहित एक बाइक चालक घायल हो गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया, जहां से एक बच्चे को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, ग्राम भीर निवासी 6 वर्षीय शैलेंद्र सोंधिया, जो अपनी ननिहाल पूर्वा गांव आया हुआ था, सड़क पर खेल रहा था। तभी दो बाइकों की टक्कर हुई, जिसकी चपेट में आकर शैलेंद्र और 8 वर्षीय रियांश साहू घायल हो गए। हादसे में एक बाइक चालक सुभाष सिंह को भी चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी के बीएमओ डॉ. आर के पाठक ने बताया कि कुल तीन घायलों को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, शैलेंद्र को गंभीर चोटें आने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है। नईगढ़ी पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *