निर्वस्त्र पत्नी को जबरन बाथरूम से निकालकर बनाई वीडियो FIR:अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी को करता था ब्लैकमेल, अजीबो गरीब हरकत करवा था

निर्वस्त्र पत्नी को जबरन बाथरूम से निकालकर बनाई वीडियो FIR:अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी को करता था ब्लैकमेल, अजीबो गरीब हरकत करवा था

पंजाब के लुधियाना में पति की घिनौनी हकरतों का एक मामला सामने आया है। पति बाथरूम से अपनी निर्वस्त्र पत्नी को जबरन बाहर खींचकर उसके वीडियो बनाता था। उन अश्लील वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करता था। पति शादी के बाद से ही दूसरी लड़कियों के साथ संबंध बनाता रहा। पत्नी विरोध तरीक से उसे पीटता और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देता। हाल ही में पति मनाली घूमने गया तो वहां पर लड़की के भाई ने उसे किसी और लड़की के साथ देख लिया। पति के घर पहुंचने पर पत्नी ने विरोध जताया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी की मारपीट में ससुर व सास ने भी साथ दिया। पत्नी उसके बाद अपने मायके आ गई और उसने पति, सास व ससुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने थाना सराभा नगर में आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पत्नी ने बताई पति द्वारा किए गए के अत्याचारों की कहानी… तीन साल पहले शादी हुई: मॉडल टाउन एक्सटेंशन के एक प्रतिष्ठित परिवार ने अपने बेटी की शादी सन व्यू में रहने वाले एक प्रसिद्ध कारोबारी के बेटे के साथ तीन साल पहले की। शादी से पहले तय हुआ कि वो कुछ नहीं लेंगे। रोका होते ही डिमांड होने लगी: महिला ने बताया कि रोका के टाइम ससुराल वालों ने अलग-अलग डिमांड रखी। मेरे परिवार ने सारी डिमांड पूरी की और धूमधाम से रोका सेरामनी हुई। शादी में ऑडी Q-8 की डिमांड: महिला ने बताया कि उसके पति व ससुराल वालों ने शादी में ऑडी Q-8 कार की डिमांड की। मेरे पिता ने वो भी पूरी की। इसके अलावा एक सेट सोने का और एक डाइमंड का सेट दिया। यही नहीं रिश्तेदारों ने भी गहने दिए। शादी के बाद पति दूसरी लड़कियों से संबंध बनाता रहा: महिला ने बताया कि उसका पति शादी के बाद भी दूसरी लड़कियों से संबंध बनाता रहा। उसने कई बार रोका तो वह उल्टा उसे ही मारने पीटने लगा। बाथरूम में से खींचकर बनाया वीडियो: महिला ने बताया कि वो बाथरूम में नहा रही थी तो पति ने उसे जबरन बाहर खींचा और उसका न्यूड वीडियो बना दिया। वो रोकती रही लेकिन वह नहीं माना और उसका वीडियो बना दिया। वीडियो दिखाकर करवाता था उल्टी सीधी हरकतें: महिला ने बताया कि उस वीडियो को दिखाकर पति उसे बार बार ब्लैकमेल करता रहा। कभी जमीन पर नाक रगड़ने को कहा तो कभी उल्टी सीधी हरकतें करवाता रहा। पिता के साइन करने के किया मजबूर: महिला ने बताया कि उसके मायके व ससुराल वालों ने कोई प्रॉपर्टी मिलकर ली तो उसको अपने नाम करवाने के लिए भी पति ने ब्लैकमेल करके पिता के साइन करने के लिए मजबूर किया। मनाली से आने के बाद बेरहमी से पीटा: महिला ने बताया कि उसका पति मनाली में किसी और लड़की के साथ था। मेरे भाई ने देखा तो उनका पीछा किया। फिर उसकी जानकारी मुझे दी। मनाली से आने पर जब पति से पूछा तो उसने बेरहमी से पीटा और मुझे घर से जाने को कह दिया। तब में अपने मायके आई। पुलिस को दी शिकायत: महिला ने बताया कि उसने 18 फरवरी को पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होकर अपनी शिकायत दी। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *