गेहूं निकालते थ्रेसर में आया युवक, सिर-फटा एक हाथ पिचका:दूसरा हाथ फ्रेरक्चर, सिर में आए 25 टांके, युवक गम्भीर हालत में रेफ़र

गेहूं निकालते थ्रेसर में आया युवक, सिर-फटा एक हाथ पिचका:दूसरा हाथ फ्रेरक्चर, सिर में आए 25 टांके, युवक गम्भीर हालत में रेफ़र

आनंदपुरी थाना क्षेत्र के सालिया शेरगढ़ गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ गेहूँ की थ्रेसिंग के दौरान एक 20 वर्षीय युवक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। ​जानकारी के अनुसार, घायल युवक पुंजीलाल पिता मणिलाल निवासी सालिया शेरगढ़ सुबह खेत पर थ्रेसर से गेहूँ निकाल रहा था। गेहूँ की पुलिया थ्रेसर में डालते समय अचानक उसका एक हाथ जैकेट में व दूसरा हाथ मशीन में फंस गया। देखते ही देखते उसका एक हाथ थ्रेसर के अंदर चला गया और दूसरा हाथ मशीन की चेन की चपेट में आकर बुरी तरह पिचक गया। ​गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ​हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने मशीन बंद की और लहूलुहान हालत में पुंजीलाल को महात्मा गांधी अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है: ​सिर में गंभीर चोट: सिर पर आए गहरे घावों के कारण 25 टांके लगाने पड़े हैं। ​हाथ में फ्रैक्चर: एक हाथ पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। ​चेन में फंसा हाथ: दूसरा हाथ चेन में आने से बुरी तरह पिचक गया, उसमें 15 टांके आए हैं। ​बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर ​प्राथमिक उपचार के बाद भी युवक की हालत में सुधार न देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *