भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज बिहार आएंगे:दरभंगा में श्रद्धांजलि सभा के बाद पटना में करेंगे बैठक, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज बिहार आएंगे:दरभंगा में श्रद्धांजलि सभा के बाद पटना में करेंगे बैठक, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। वे दिल्ली से सीधे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दरभंगा कार्यक्रम के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे पटना पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बिहार में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा, संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक पटना प्रवास के दौरान नितिन नवीन कुछ व्यक्तिगत कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग से संवाद करेंगे। सीएम नीतीश भी जाएंगे दरभंगा संजय सरावगी की माता के निधन के बाद भाजपा में शोक का माहौल है। इसी क्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे यह श्रद्धांजलि सभा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। वे दिल्ली से सीधे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दरभंगा कार्यक्रम के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे पटना पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बिहार में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा, संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक पटना प्रवास के दौरान नितिन नवीन कुछ व्यक्तिगत कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग से संवाद करेंगे। सीएम नीतीश भी जाएंगे दरभंगा संजय सरावगी की माता के निधन के बाद भाजपा में शोक का माहौल है। इसी क्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे यह श्रद्धांजलि सभा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *